[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवाना
जमुईबिहारराज्य

20 से 24 नवंबर तक बाबा झुमराज धाम बटिया में होगा भव्य कार्तिक महोत्सव

20 से 24 नवंबर तक बाबा झुमराज धाम बटिया में होगा भव्य कार्तिक महोत्सव

महोत्सव के आयोजन पर मंदिर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक, 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान; श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों से आर्थिक सहयोग की अपील

जमुई से चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट।

बटिया। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बाबा झुमराज धाम बटिया में आगामी 20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर बाबा झुमराज मंदिर कमेटी के सदस्यों, पुजारियों, दुकानदारों एवं आम ग्रामीणों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

महोत्सव के आयोजन पर करीब 10 लाख रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष लालू प्रसाद बरनवाल ने सभी पुजारियों एवं सहयोगियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि महोत्सव को सुचारू एवं भव्य रूप से संपन्न कराने में सभी अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने कहा कि पुजारियों एवं सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से ही इस धार्मिक आयोजन को भव्यता प्रदान की जा सकती है।

वहीं, कमेटी के सचिव राकेश कुमार सिंह ने बाबा झुमराज के प्रति अटूट आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं से अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान एवं सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘तुलसी पंछी के पिये घटे ना सरिता नीर, दान दिए धन ना घटे जो सहाय रघुवीर।’ इसलिए श्रद्धालु अपनी इच्छानुसार सहयोग देकर इस महोत्सव को सफल बनाने में सहभागी बनें।

इसी क्रम में कमेटी के उपाध्यक्ष आशीष बरनवाल ने पुजारियों, श्रद्धालुओं, यजमानों, व्यवसायियों एवं समाजसेवियों से इस भव्य आयोजन के महत्व को समझते हुए अपने-अपने स्तर से अभियान चलाकर सक्रिय सहयोग एवं योगदान देने का आग्रह किया।

कार्तिक मास में बकरे की बलि पर प्रतिबंध

ज्ञात हो कि बाबा झुमराज धाम बटिया में कार्तिक मास का शुभारंभ होते ही बकरे की बलि चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, मंदिर में अन्य सभी प्रकार की पूजा-अर्चना पूर्व की भांति जारी है।

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में भाग लेकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

Check Also
Close