[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
अरवलबिहारराज्य

मन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीत

मन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीत

छठ गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और 12 मिनट के नाटक ने बांधा समां, Faith, Lights, Happiness थीम पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल, 5 नवंबर 2026। मन्नत पब्लिक स्कूल में गुरुवार को Faith, Lights, Happiness थीम पर प्री-छठ पूजा एवं दीपावली उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया गया। पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति और उत्सव का सुंदर संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का मंच संचालन मिस प्रिया ने बेहद खूबसूरती से किया। उन्होंने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को आकर्षक बनाए रखा।

समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय की निदेशिका श्रीमती प्रीति कुमारी की विशेष प्रस्तुति रही। उन्होंने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर छठ महापर्व के पारंपरिक गीत गाए। उनकी इस प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरपर्सन श्री नितीश कुमार ने सभी को दीपावली एवं छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया।

विद्यालय के सीनियर कोऑर्डिनेटर मोअज्जम अली हैदर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। वहीं, जूनियर कोऑर्डिनेटर ने भी सभी बच्चों को पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने विभिन्न छठ गीतों की प्रस्तुति दी। छठ पूजा की महत्ता पर आधारित 12 मिनट के विशेष नाटक ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा प्रिंस सर की छठ गीत प्रस्तुति और बिंदेश्वरी सर के संबोधन ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

अंत में छठी मईया एवं दीपावली के जयकारों के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और पर्व-त्योहारों के महत्व से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Check Also
Close