
माहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजित
पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पुत्र सुनील कुमार सहित जदयू के कई नेता हुए शामिल
अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
अरवल। जिले के रोहाई पंचायत अंतर्गत माहपुर बारा गांव में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पूर्व सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पुत्र सुनील कुमार शामिल हुए।
इस अवसर पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमित कुमार चंद्रवंशी भी मौजूद रहे। उनके साथ पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित इस भंडारा कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही।




















