[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवाना
टॉप न्यूज़पूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायत

अवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायत

मद्यनिषेध विभाग की नई पहल, शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए क्यूआर कोड

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार 

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मद्यनिषेध विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। अब आम नागरिक क्यूआर कोड स्कैन कर शराब के अवैध कारोबार से जुड़ी शिकायत गुप्त रूप से विभाग तक पहुंचा सकेंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के साथ-साथ इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। क्यूआर कोड के माध्यम से नागरिक अपने आसपास होने वाले अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन की जानकारी विभाग को दे सकेंगे।

विभाग के अनुसार, इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखने में मदद मिलेगी। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मद्यनिषेध विभाग की टीम त्वरित कार्रवाई कर सकेगी। इसके लिए जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं।

नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील

मद्यनिषेध विभाग, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश ने आम नागरिकों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है।

Check Also
Close