[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

हत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरीअरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गए
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

कुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारी

कुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारी

10 बोरों में रखी मिलीं 2,000 बोतलें, पुलिस को देखकर मौके से फरार हुए तस्कर

ब्यूरो रिपोर्ट सुजीत कुमार

कुंडवाचैनपुर (पूर्वी चंपारण)। कुंडवाचैनपुर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बसंतपुर बिन टोली के सरेह से 600 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। बरामद शराब 10 बोरों में रखी हुई थी, जिसमें कुल 2,000 बोतलें पाई गईं।

पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बसंतपुर बिन टोली के सरेह में कुछ व्यक्ति शराब की बड़ी खेप ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 10 बोरों में रखी 2,000 बोतल नेपाली शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद व्यक्ति फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि फरार व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Check Also
Close