[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

अरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवाना
अरवलबिहारराज्य

23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागत

23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागत

जदयू जिला प्रवक्ता चाँद मलिक ने कार्यकर्ताओं से की अपील, घरों में 11 और जिला व प्रखंड कार्यालयों में 101 दीप जलाने का आह्वान

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अरवल। आगामी 24 नवंबर 2026 को अरवल के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस: नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर 23 नवंबर, सोमवार की शाम पूरे अरवल जिले में दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर जदयू जिला प्रवक्ता चाँद मलिक ने जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर के सभी अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक दीपोत्सव मनाने की अपील की है।

चाँद मलिक ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुसार 23 नवंबर की शाम प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने घर, कार्यालय की छत, बालकनी अथवा दरवाजे पर कम-से-कम 11 दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। वहीं, जिला जदयू कार्यालय एवं सभी प्रखंड जदयू कार्यालयों में कम-से-कम 101 दीप जलाए जाएंगे। पंचायत एवं बूथ स्तर के अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव महज दीप जलाने का आयोजन नहीं, बल्कि सुशासन, विकास, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रतीक है। यह आयोजन 24 नवंबर को होने वाले ‘सुशासन दिवस: नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के प्रति उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता को प्रदर्शित करेगा।

जिला प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम केवल 23 नवंबर 2026 की शाम को ही आयोजित किया जाएगा। वहीं, 24 नवंबर को अरवल इंडोर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

अंत में चाँद मलिक ने अरवल जिला जदयू के सभी साथियों से आपसी एकजुटता और संगठनात्मक समर्पण के साथ दीपोत्सव को सफल बनाने तथा 24 नवंबर को इंडोर स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ‘सुशासन दिवस: नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

चाँद मलिक
जदयू जिला प्रवक्ता, अरवल

Check Also
Close