[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

गंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरीअरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआकुंडवाचैनपुर में 340 ग्राम गांजा के साथ 84 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तारकुंडवाचैनपुर में चोरी की तीन बाइक बरामद, पुलिस को देखकर नेपाल की ओर भागा आरोपीकुंडवाचैनपुर में 600 लीटर नेपाली शराब बरामद, तस्करों की बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारीकुंडवाचैनपुर में 600 बोतल नेपाली शराब बरामद, दो नाबालिग समेत पांच पकड़े गएनीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन
बिहारराज्यसीतामढ़ी

गंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरी

गंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरी

लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद, NDRF की 3-4 टीमें, बोट और प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती की उठी मांग

रिपोर्ट पत्रकार चन्दन पाठक, बैरगनिया (सीतामढ़ी)

बैरगनिया (सीतामढ़ी)। आगामी 24 नवंबर, मंगलवार को गंगा स्नान के अवसर पर बैरगनिया, ढेंग, रीगा, सीतामढ़ी, चंपारण सहित नेपाल से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालु बागमती नदी में स्नान करेंगे। ऐसे में प्रशासन के सामने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।

सबसे गंभीर चिंता बागमती नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर है। बताया जा रहा है कि बैरगनिया स्थित बागमती नदी पर जिला प्रशासन की ओर से अब तक बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। प्रत्येक वर्ष नदी में डूबने की घटनाएं सामने आती हैं, जिनमें लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नदी के दोनों किनारों पर मजबूत बैरिकेडिंग कराना बेहद जरूरी है।

इस संबंध में प्रशासन से मांग की गई है कि नदी के पश्चिमी और पूर्वी दोनों किनारों पर NDRF की टीम तैनात की जाए। कम-से-कम 3 से 4 NDRF टीमों के साथ पर्याप्त संख्या में बोट और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था हो, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल बचाया जा सके।

वहीं, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नंदवारा चौक से बागमती नदी तक और ढेंग चौक पर भीषण जाम लगने की आशंका जताई गई है। इससे निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल, यातायात नियंत्रण और पार्किंग की समुचित व्यवस्था करना भी आवश्यक है।

अंचलाधिकारी, बैरगनिया प्रशासन एवं जिला प्रशासन से विशेष अपील की गई है कि गंगा स्नान से पहले सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। नदी के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग, NDRF टीम, बोट, गोताखोर और पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

अपील में कहा गया है कि श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनकी सुरक्षा भी सर्वोपरि है। प्रशासन की थोड़ी-सी सतर्कता कई अनमोल जिंदगियां बचा सकती है। इसलिए गंगा स्नान को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं।

Check Also
Close