[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

शादी समारोह में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाईशिवांगी-अनंत सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद, नवदंपती को दी शुभकामनाएंसोनो से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान; पुलिस ने आम लोगों से मांगी मददबाबा झुमराज धाम पहुंचे पूर्व मंत्री सुमित सिंह, कार्तिक महोत्सव की भव्यता देख कमेटी को दी बधाईशादी-विवाह समारोह में कुंडवाचैनपुर पुलिस की निगरानी, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनीकुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तारबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन, रामकथा और शिव विवाह की झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालुहत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरी
जमुईबिहारराज्य

सोनो से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान; पुलिस ने आम लोगों से मांगी मदद

सोनो से 80 वर्षीय बुजुर्ग लापता, परिजन परेशान; पुलिस ने आम लोगों से मांगी मदद

22 नवंबर की सुबह 11 बजे से हैं गायब, मानसिक स्थिति ठीक नहीं; एक हाथ में लगा है प्लास्टर

सोनो/जमुई से संवाददाता चंद्रदेव बरनवाल की रिपोर्ट।

जमुई: सोनो निवासी 80 वर्षीय रामदेव सिंह बीते 22 नवंबर 2026 से लापता हैं। उनके लापता होने के बाद परिजन काफी परेशान हैं और उनकी तलाश में जुटे हैं। बताया जाता है कि रामदेव सिंह मूल रूप से बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकुलिया गांव के स्थायी निवासी हैं। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ सोनो में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे वे अपने घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके अलावा, उनके एक हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण प्लास्टर भी चढ़ा हुआ है।

इस संबंध में सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी लापता रामदेव सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल सोनो पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Check Also
Close