[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्यवैशाली

झाझा-किउल-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी के रास्ते सियालदह और जयनगर के मध्य चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर: 08.05.2024: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में झाझा-किउल-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-मधुबनी के रास्ते सियालदह और जयनगर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी सं. 03187 सियालदह-जयनगर समर स्पेशल दिनांक 11.05.2024 से 29.06.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सियालदह से 23.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.55 बजे बरौनी, 10.00 बजे समस्तीपुर, 11.10 बजे दरभंगा, 11.55 बजे सकरी तथा 12.30 बजे मधुबनी रूकते हुए 14.25 बजे जयनगर पहुंचेगी ।

2. गाड़ी सं. 03188 जयनगर-सियालदह समर स्पेशल दिनांक 12.05.2024 से 30.06.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को जयनगर से 15.25 बजे प्रस्थान कर 15.50 बजे मधुबनी, 16.15 बजे सकरी, 17.30 बजे दरभंगा, 18.55 बजे समस्तीपुर तथा 19.50 बजे बरौनी रूकते हुए अगले दिन 05.15 बजे सियालदह पहुंचेगी ।

इस स्पेशल में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 10 तथा साधारण श्रेणी के 02 कोच होंगे ।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

Check Also
Close