[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़नालंदाबिहारराज्य

राजगीर में चला हर घर परिंडा अभियान 

नालंदा संवाददाता

विगत एक महीनों से गर्मी अपने चरम पर है। इससे इंसानों के अलावे पशु पक्षी के जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। दाना पानी के अभाव में इनका जीना दुभर हो गया है। इस दिशा में गौरैया विहग फाउंडेशन के द्वारा हर घर परिंडा अभियान चलाया जा रहा है।

राजगीर भी जुड़ा परिंडा अभियान से

गौरैया विहग फाउंडेशन संस्थापक निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय ने कहा कि जिले के कई स्थानों पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते शुक्रवार को राजगीर के गढ़ महादेव मंदिर,शनिदेव मंदिर और ब्रह्मकुंड परिसर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए और अन्य स्थानों पर भी जल्द लगाए जाएंगे।

अधिक से अधिक लगाएं परिंडे

समाजसेवी विपिन झा ने कहा कि 15 अप्रैल, 2024 से 30 जून तक चलने वाले अभियान में जिलेभर में अधिक से अधिक परिंडे लगाए जायेंगे ताकि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी आसानी से मिल सके। राजगीर में चलाया गया परिंडा अभियान सराहनीय है,इससे जैव विविधता संरक्षण में व्यापक सहयोग मिलेगा।

इस अभियान से जुड़े पूर्व रेल प्रबंधक मंतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि इस समय विश्व में लगातार ग्लोवल वार्मिंग बढ रहा है। जिसका असर पक्षियों पर भी पड़ रहा है। गर्मी में पक्षियों के लिए भोजन पानी की भी कमी रहती है। हमारा छोटा सा प्रयास इन पक्षियों को जीवन दान दे सकता है।

इस अभियान में जदू उपाध्याय,पवन उपाध्याय,रमेश कुमार,अजीत उपाध्याय,रवि उपाध्याय,आनंद कुमार, सुनील कुमार, पवन पांडेय, विपिन झा के अलावे अन्य लोगों से सहयोग प्रदान किए।

Check Also
Close