[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
टॉप न्यूज़नालंदाबिहारराज्य

मानवता का मूलधर्म प्रकृति की सेवा

नालंदा संवाददाता: आज 13 मई,दिन सोमवार को बिहारशरीफ स्थित स्थानीय सभागार में गौरैया विहग फाउंडेशन द्वारा बहाई धर्म के लर्निंग साइट

किशोर आध्यात्मिक सशक्तिकरण कार्यक्रम में पक्षियों के भीषण गर्मी में परिंडे लगाने के लिए जागरूक किया गया।

छतों पर रखें परिंडे

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय ने कहा कि जल से जीवन है और जीवन से हरियाली है। इस भीषण गर्मी में जल की जरूरत इंसानों के अलावे पशु पक्षियों को भी है। आप अपने छतों,बागों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पानी का बर्तन अवश्य रखें,ताकि पानी के बिना किसी जीव की मौत न हो।

मानवता का मूलधर्म प्रकृति की सेवा

लर्निंग साइट रिसोर्स पर्सन जितेंद्र कुमार ने कहा कि बहाई धर्म से जुड़े लोगों को मानवता की पाठ पढ़ाई जाती है जिसमें प्रकृति की सेवा मानव का कर्तव्य और धर्म भी है। पर्यावरण में मौजूद सभी चीजों का अहम योगदान है। परिंडा अभियान के तहत सभी लोग पक्षियों के पानी की व्यवस्था करें,ताकि इनका जीवन भी सरल हो सके।

इस कार्यक्रम में बिहार के अलावे झारखंड,उड़ीसा, अंडमान निकोबार और झारखंड से आए युवाओं ने भाग लिए व पक्षी संरक्षण के प्रति रुचि दिखाई और संकल्प लिया।

इस मौके पर बिहार शरीफ के सहायक मंडल सदस्य राजीव पाण्डेय, नालंदा के सहायक मंडल सदस्य रोहित तिवारी,अध्ययन वृत के समन्वयक बिट्टू कुमार अन्य सदस्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close