[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, सस्ते मकान और 5 नए एक्सप्रेस-वे देगी बिहार सरकारबैरगनिया में संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआतआर्थिक रूप से इस नए बजट से लोगों को मिलेगी राहत: डॉ. मनीषपूर्णिया के धरती पर फिरदौस ने लहराया अरवल जिला का परचमभारत लेनिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की 104वीं जयंती पर जदयू परिवार ने दी श्रद्धांजलिकेंद्र सरकार के बजट सामने आने के बाद शेयर मार्केट में भारी गिरावट…समानता, सद्भावना और करुणा से समाज को एक सूत्र में बंधने वाले थे संत रविदाससंत रविदास जी हिन्दू समाज के महान स्तंभ थे: चारों धाम मिश्रानई दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं रेलवे संघर्ष समिति के लोगहड़ताल पर गए CO पर सरकार सख्त, ‘नो वर्क नो पे’ से लेकर बंगला खाली कराने तक के संकेत
Crime Newsजमुईबिहारराज्य

Breaking मुंडन कराने जा रहे, दो बच्चे समेत मां की मौत

पेड़ से टकराई कार, इन्सान हुए लाचार, छह हुए घायल।

सूचना मिलते ही SHO, चंद्रमंडी, सुबोध कुमार दलबल के साथ मौकेपर पहुंचे।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट

जमुई जिले के चंद्रमंडी थाना अंतर्गत चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बस बुटिया गांव के समीप शुक्रवार को तड़के एक स्विफ्ट कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।

कार पर सवार जुड़वा संतान (भाई-बहन) और एक महिला की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए देवघर अस्पताल भेजा गया है।

मृतक बच्चे की पहचान अभिनंदन (05 वर्ष) और नंदनी कुमारी (05 वर्ष) के रूप में हुई है। दिवंगत महिला की पहचान नेहा देवी के रूप में की गई है, पति का नाम, नागेन्द्र रजक, नवादा, आरा भोजपुर के बताए जातें हैं।

चंद्रमंडी पुलिस घटना की सूचना पाकर तुरंत घटना स्थल पर गई और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अस्पताल भेजा।

SHO सुबोध कुमार ने कॉल करने पर बताया कि, ये सभी श्रद्धालु ववाधाम अपने जुड़वा बच्चों का मुंडन संस्कार करवाने देवघर जा रहे थे। इसी बीच भीषण सड़क हादसा हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रात भर गाड़ी चलाने के बाद अहले सुबह चालक को झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

वाहन पर सवार जुड़वा संतान और एक महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि मीना कुमारी , बाबूनी देवी , रोहित कुमार , नागेंद्र कुमार आदि यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घायलों को देवघर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। वहां उन सबों की चिकित्सा की जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। परिजन खबर सुनकर भारी सदमे में हैं। वे सभी आरा से देवघर के लिए निकल चुके हैं।

उधर चंद्रमंडी पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में में लेकर विशेष छानबीन कर रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Check Also
Close