[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

पढाई के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी:- डा. रश्मी कुमार

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना, संवाददाता। छात्रों के लिए पढ़ाई जरूरी है। इस पर फोकस करना उनका पहला काम है। लेकिन इसके साथ साथ उन्हें अपने व्यवहारिक ज्ञान को भी बढाते रहना चाहिए, जो सहज ही उनको अपने परिवार और समाज से प्राप्त होता रहता है।

ये बातें बिहार के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित लिटेरा पब्लिक स्कूल में छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाज सेविका डा. रश्मि कुमार ने कही।

स्कूल द्वारा आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वो बच्चों का मनोबल बढ़ा रही थीं। उन्होंने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ साथ एक अच्छा इंसान बनना जरूरी होता है।

 इस अवसर पर वहां उपस्थित सम्मानित अतिथि सुप्रसिद्ध गायिका पूनम ठाकुर ने कहा कि बच्चों को अपनी पढ़ाई के साथ अपने अंदर के किसी एक गुण को विकसित करने की जरूरत है। ताकि समाज में उनकी अलग और विशेष पहचान बन सके।

  इसके पहले कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर स्कूली बच्चों ने अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की संचालिका ममता मेहरोत्रा ने कहा कि लिटेरा पब्लिक स्कूल बेहतर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार दने को प्रतिवद्ध है।

स्कूल की ओर एक निश्चित अंतराल पर अलग अलग गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों में एकस्ट्रा क्वालिटी डेवलप हो सके। इसके साथ ही। उन्होंने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन भी किया।

Check Also
Close