[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
देशबिहारराज्य

फ्यूज कॉल से सम्बंधित शिकायत के दौरान उपभोक्ता संख्या अनिवार्य

रोहतास संवाददाता चारोधाम मिश्रा की रिपोर्ट 

बिक्रमगंज/रोहतास। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, बिक्रमगंज अंतर्गत सभी प्रशाखाओ के उपभोक्ताओं को फ्यूज कॉल से सम्बंधित शिकायतों के लिए उपभोक्ता संख्या अनिवार्य है।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा अख़बार के माध्यम से उपभोक्ताओं से अनुरोध की गयी है।

की जो भी उपभोक्ताओं के परिसर का विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो सम्बंधित विद्युत शक्ति उपकेंद्र मे दर्ज शिकायत के दौरान उपभोक्ता संख्या अवश्य उपलब्ध कराएं जिससे की स्पष्ट हो पाए की वह विद्युत विभाग के उपभोक्ता हैं अथवा नहीं।

आपको बता दें की निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु तथा विद्युत ऊर्जा चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर अथक प्रयास किया जा रहा है।

प्रायः ऐसा देखा जाता है की विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बिक्रमगंज के सभी उपभोक्ताओं के द्वारा फ्यूज कॉल से सम्बंधित शिकायतों के दौरान उपभोक्ता संख्या दर्ज नहीं कराई जाती है।

जिससे की कर्मियों के द्वारा बार बार शट डाउन देने के कारण निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने मे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज के द्वारा सभी कनीय विद्युत अभियंता एवं कंट्रोल रूम के कर्मियों को निर्देशित की गई है की जो भी व्यक्ति फ्यूज कॉल से सम्बंधित शिकायत के दौरान उपभोक्ता संख्या उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो उनका दैनिक पंजी मे शिकायत दर्ज नहीं करेंगे।

Check Also
Close