[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
बिहारराज्यसीतामढ़ी

पुराना पोस्टमार्टम हाउस–आंबेडकर चौक रिंग बांध सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ।

पुराना पोस्टमार्टम हाउस–आंबेडकर चौक रिंग बांध सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य प्रारंभ।

सीतामढ़ी: लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़ी पुराना पोस्टमार्टम हाउस से आंबेडकर चौक तक रिंग बांध सड़क के निर्माण का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर विधायक सुनील कुमार पिंटू एवं जिलाधिकारी रिची पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

शहरी विकास योजना के अंतर्गत लगभग 14.86 करोड़ रुपये की लागत से इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर में यातायात के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी तथा आमजन को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर माननीय विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बताया कि पुराना पोस्टमार्टम हाउस से आंबेडकर चौक तक लगभग 2.16 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें लगभग 650 मीटर भाग में पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आंबेडकर चौक से कपरौल गुमटी तक रिंग रोड निर्माण के लिए शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। इसके अतिरिक्त गोशाला से खैरवा तक सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए पथ निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि आमजन को शीघ्र ही बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।

Check Also
Close