[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
खगड़ियाबिहारराज्य

खगड़िया अब स्टील सिटी बनेगा, उपमुख्यमंत्री की घोषणा, 6 हजार करोड़ का निवेश…

खगड़िया अब स्टील सिटी बनेगा, उपमुख्यमंत्री की घोषणा, 6 हजार करोड़ का निवेश…

खगड़िया: औद्योगिक रूप से पिछड़े खगड़िया जिले में अब बड़ा स्टील प्लांट स्थापित होने की संभावना मजबूत हो गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में समृद्धि यात्रा के दौरान घोषणा की कि जिले में स्टील प्लांट लगाया जाएगा, जिससे स्थानीय युवाओं को हजारों रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इससे पहले उद्योग विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने गोगरी प्रखंड के पसराहा क्षेत्र में 491 एकड़ भूमि पर करीब 6 हजार करोड़ रुपये की लागत से स्टील प्लांट लगने की बात कही थी। वहीं, श्यामा स्टील कंपनी के प्रस्ताव पर फरवरी 2026 में उद्योग विभाग और बियाडा (BIADA) के वरिष्ठ अधिकारियों ने गोगरी सर्किल के वीरबास-पैकांत में लगभग 400 एकड़ जमीन का निरीक्षण भी किया था।

यदि यह परियोजना पूर्ण रूप से साकार होती है तो खगड़िया का चेहरा बदल सकता है। क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा और बिहार के औद्योगिक मानचित्र पर खगड़िया की नई पहचान बनेगी।

फिलहाल भूमि चयन और कंपनी से बातचीत का दौर जारी है, जल्द ही ठोस प्रगति की उम्मीद जताई जा रही है।

Check Also
Close