[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

“वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा मोतिहारीकालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा 550 बैग यूरिया जब्त, चालक फरारभारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 60 लीटर नेपाली शराब और बाइक बरामददावथ सीएचसी से निकली तिरंगा यात्रा, जयघोष से गूंजा बाजारकुंडवा चैनपुर में SSB की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीली गोलियां, गांजा और दो बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तारस्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 20वीं वाहिनी SSB ने चलाया वंदे मातरम् एवं हर घर तिरंगा अभियानघोड़ासहन में घर के पीछे का खपड़ैल मकान तोड़कर चोरी, सोना-चांदी के जेवरात व ₹75 हजार नकद गायबखेत में धान का बिचड़ा डालने के दौरान वज्रपात से महिला की मौत, परिजनों में पसरा मातमझाझा में धान की रोपनी के दौरान आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत; दो घायलजमुई के सिमुलतला आवासीय विद्यालय ने धूमधाम से मनाया अपना 17वां स्थापना दिवस
प्रौद्योगिकीबिहारराज्यरोहतास

मोबाइल मरम्मती का ट्रेनिंग लेकर स्वरोजगार शुरू करेंगे युवा

रोहतास नोखा संवाददाता मंटू कुमार की रिपोर्ट 

नोखा (रोहतास) पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में मोबाइल रिपेरिग एव सर्विस का प्रशिक्षण शुरू किया गया। नोखा प्रखण्ड, मुख्यालय पर स्थित पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण ।

संस्थान में मोबाईल फोन रिपेयरिंग एवम सर्विसिंग का 30 दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस प्रशिक्षण में बिक्रमगंज, सासाराम, डेहरी, संझौली, नोखा, तिलौथु, प्रखंड से कुल 35 प्रशिक्षणार्थी अपना स्वरोजगार हेतु शामिल हुए है।

इस प्रशिक्षण में बीपीएल परिवारों को संस्थान विशेष सुविधा के अनुसार दूर दराज से आए प्रशिक्षणार्थीयो को हॉस्टल सुविधा दी जायेगी।

जिसमें निःशुल्क प्रशिक्षण, एवम रहने-खाने को दिया जायेगा।इस प्रशिक्षण का शुभारंभ श्री विभाकर झा, अग्रणी जिला प्रबंधक एवम आरसेटी निदेशक श्री बीरेंद्र प्रसाद के द्वारा किया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने सभी प्रशिक्षणार्थीयो को स्वरोजगर हेतु अपने अपने क्षेत्रीय बैंको से ऋण भी दी जायेगी। जिससे वे अपने कार्य को बेहतर तरीके से कर सकें।

आरसेटी निदेशक ने बताया की सभी प्रशिक्षणार्थी बैंक से जुड़े। बैंको में चल रहे स्कीमों के बारे में जानकारी दिया जायेगा,। उन्होंने सुरक्षा जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या बीमा योजना एवं ऋण के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी।

प्रशिक्षण उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण के ट्रेनर सरोज कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थीयो को पुराने एवं आज के दौर में चल रहे नई मोबाईल फोन के पार्ट्स, टूल्स, एवम आप किसी भी खराब मोबाईल को कैसे बना सकते हैं।

हार्डवेयर एवम सॉफ्टवेयर दोनो तरीके बताएं जायेंगे। मोबाईल फोन रिपेयरिंग का कार्य ऐसा है की ये आने वाले दौर में सबसे ज्यादा अधिक कारगर साबित हो सकता है।

आप कम से कम पूंजी में अपने स्किल के द्वारा बेहतर से बेहतर कार्य कर सकते हैं।उक्त मौके पर कार्यालय सहायक विकाश कुमार, प्रियांशु कुमार, रुस्तम अली भी शामिल रहे।

Check Also
Close