[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
बिहारराज्यसीतामढ़ी

श्री जानकी जन्मोत्सव के अवसर पर हुआ रामलीला का मंचल

श्री जानकी जन्मोत्सव के अवसर पर हुआ रामलीला का मंचल

सीतामढ़ी संवाददाता 

सीतामढ़ी: दिनांक 4 मई 2025: जानकी जन्मोत्सव—2025 के अवसर पर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के द्वारा शहर के श्री राधा कृष्ण गोयंका महाविद्यालय के खेल मैदान में भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है।

आयोजित किए जाने वाले भव्य रामलीला का आज विधिवत उद्घाटन श्री मोतीलाल प्रसाद, माननीय मंत्री कला,संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। अयोध्या के प्रतिष्ठित रामलीला मंडली के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। 04 से 6 मई तक तीन दिवसीय भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि महंत स्वामी श्री मैथिली रमन शरण जी महाराज उपस्थित थे। कार्यक्रम में माननीय सांसद सीतामढ़ी श्री देवेश चंद्र ठाकुर, माननीया विधानसभा सदस्य गायत्री देवी,उपाध्यक्ष जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति सीतामढ़,श्री सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय, उप मेयर आशुतोष कुमार,वरीय उप समाहर्ता श्री बिरजू दास के साथ श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के सभी माननीय सदस्य पंकज कुमार, बबलू, विशाल कुमार, प्रदीप कुमार,  नीरज कुमार गोयनका, पारस सिंह, सोहन कुमार, सुमित कुमार, अमरेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र शर्मा आशीष व्याहुत आशुतोष कुमार संजय कुमार गौतम कुमार अमित कुमार राजू कुमार विशाल कुमार बिट्टू धीरज जायसवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

तीन दिवसीय रामलीला के मंचन में मिथिला में अकाल, हलेश्वर स्थान के हलेष्ठी यज्ञ, माता सीता का प्राकट्य ,राम —सीता विवाह, वनवास, सीता हरण, हनुमान —सीता संवाद, लंका दहन, रावण वध ,राज्याभिषेक सहित कई कांड का मंचन किया जाएगा।इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों का भी सहयोग मिलेगा।

Check Also
Close