[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
देशपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

दो सौ से ज्यादा महिलाओं ने थामा जदयू का दामन

दो सौ से ज्यादा महिलाओं ने थामा जदयू का दामन

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: शनिवार की शाम को प्रखंड मुख्यालय से रमपुरवा गांव में जदयू के वरीय नेता इंजीनियर रमेश प्रसाद के आवास पर आयोजित सदस्यता समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के मौजूदगी में सैकड़ों से ज्यादा महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण किया।

मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधी आबादी के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हमारे सीएम का ही देन है कि आज महिलाओं को हर एक क्षेत्र में आरक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाया गया है।

पहले महिलाओं की विकास पर कोई नहीं ध्यान दिया जाता था। लेकिन 2005 में जब हमारी सरकार बनी तब से महिलाओं को नौकरी, राजनीति सहित कई क्षेत्रों में उन्हें आरक्षण देकर बराबरी का दर्जा दिया गया है।

उन्होंने महिलाओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसका फायदा आप सभी उठायें। हमारी सरकार महिलाओं की उत्तरोत्तर विकास के लिए लगी है और आगे भी लगी रहेगी।

मंत्री ने इंजीनियर रमेश प्रसाद को साधुवाद देते हुए कहा कि आपकी इस सफल प्रयास से ही 200 से ज्यादा महिलाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जो अपने आप में एक पार्टी के लिए बहुत अच्छा काम है ।महिलाओं के समर्थन से हम हम आगे बढ़ते रहेंगे।

वहीं इंजीनियर रमेश प्रसाद ने मंत्री श्रवण कुमार, जदयू प्रदेश सचिव साकेत सिंह,सांसद सुनील कुमार जादू जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा सहित अन्य जदयू के नेताओं को अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया ।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष संजय पटेल, खूशबू कुमारी ,रमाकांत प्रसाद, साहब यादव आदि मौजूद रहें।

Check Also
Close