[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

भंगहा और इनरवा थाने में लगा जनता दरबार, निपटाये गये मामले

भंगहा और इनरवा थाने में लगा जनता दरबार, निपटाये गये मामले

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

 मैनाटांड़: जमीन संबंधी विवादों को निपटाने के उद्देश्य से प्रखंड के भंगहा और इनरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन शनिवार किया गया। इसमें फरियादियों की काफी भीड़ रही।

मौके पर सीओ आशीष आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जमीन संबंधी और छोटा विवाद समझौता से सुलह किया जा सकता है। अगर कोई छोटा मोटा विवाद हो तो पंचायत के ग्राम कचहरी में जाये।

वहां सरपंच की अध्यक्षता में उसे निपटाया जा सकता है। बहुत से मामलों में सरपंच को अधिकार सरकार के द्वारा दिए गये हैं। आप सभी ग्रामीण भाई उसका लाभ उठाये।

केस मुकदमा से आप सभी बचे। हरेक शनिवार को लगने वाले जनता दरबार से आप सभी लोग फायदा उठाये। भूमि विवाद सुलह समझौता से खत्म हो जाए या हम सबों के लिए बहुत बड़ी बात होगी।

सीओ श्री आनंद ने बताया कि जनता दरबार में आये तीन मामले को निपटाया गया। वहीं दो मामले में नापी के लिए लिखा गया ।जनता दरबार में पुलिस अधिकारी, राजस्व कर्मी सहित काफी संख्या में फरियादी मौजूद रहें।

Check Also
Close