[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
टॉप न्यूज़नालंदापुरस्कारबिहारराज्य

ज्ञान विभूषण सम्मान से नवाजे गए राजीव 

नालंदा संवाददाता: धाराधाम इंटरनेशनल और एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के तत्वाधान में आयोजित “ज्ञान विभूषण सम्मान 2024” से पर्यवरणविद,गौरैया विहग फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक राजीव रंजन पाण्डेय 23 जून को नई दिल्ली में नवाजे गए।

नेक कार्य के नेक परिणाम

इस अवसर राजीव रंजन पाण्डेय ने कहा कि मुझे यह सम्मान प्राप्त करने पर बहुत खुशी हुई है।इससे ये पता चलता है नेक कार्य के नेक परिणाम मिलते हैं। इससे कार्य करने में और अधिक ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।

14 वर्षों से लगे हैं प्रकृति की सेवा में

राजीव पिछले 14 वर्षों से प्रकृति और पर्यावरण की सेवा में संकल्पित होकर लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति की से सेवा हीं सच्ची सेवा है,मानवमात्र को अपने कीमती समय में से कुछ समय निकालकर प्रकृति की सेवा करनी चाहिए।

बिहार के प्रथम व्यक्ति हुए राजीव

पर्यावरण क्षेत्र में ज्ञान विभूषण सम्मान से सम्मानित होने वाले बिहार राज्य के पहले व्यक्ति है राजीव। इससे पूर्व विश्व संत कबीर पुरस्कार से भी सम्मानित होने वाले बिहार के प्रथम व्यक्ति हैं। इस आयोजन में देशभर से 50 व्यक्ति विभिन्न क्षेत्रों सम्मानित हुए।

अब तक इन सम्मानों से नवाजे गए हैं राजीव

1.20 नंबर,2021- निर्माण सम्मान,पटना

2.26 नवंबर,2021- यूपी के बहराइच में एनवायरमेंट सेवियर सम्मान

3.28 नवंबर,2021- नेपाल के लुंबनी में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा सम्मान

4.22 दिसंबर,2021- हरियाणा में भारत माता अभिनंदन सम्मान

5.24 दिसम्बर,2021- उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन सम्मान

6.25 दिसंबर,2021- पटना में महामना सम्मान

6.20 मार्च,2022- विश्व संत कबीर पुरस्कार

7.05 फरवरी,2023- राष्ट्रीय कबीर कोहिनूर पुरस्कार

Check Also
Close