[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

नीतीश संवाद कार्यक्रम को लेकर जदयू की बैठक, गांव-गांव जाकर लोगों को किया जाएगा आमंत्रितअरवल में 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजनआरा में आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए अरवल की टीम रवानाबाबा झुमराज धाम में रामकथा और रामलीला देखने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़24 नवंबर के ‘सुशासन दिवस-नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जदयू की बैठकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दी 34 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, ‘नीतीश सेतु’ का किया लोकार्पणप्रधानमंत्री आवास योजना से जमुई और झाझा के 517 परिवारों को मिला पक्का मकानअवैध शराब के कारोबार पर लगेगी लगाम, अब QR कोड स्कैन कर गुप्त रूप से करें शिकायतजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, तीन आपराधिक मामले हैं दर्जबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आगाज, 751 कन्याओं और महिलाओं ने निकाली ऐतिहासिक कलश शोभायात्रा
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

इलिया थाना के कलानी नहर में मिली युवक की लाश, परिजनों में मचा कोहराम ​​​​​​​

इलिया थाना के कलानी नहर में आज सुबह एक युवक की लाश मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

चंदौली जिले के इलिया थाना के कलानी नहर में आज सुबह एक युवक की लाश मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

आपको बता दे कि बड़ौरा के आरोलेटवा कला निवासी राजकुमार वनवासी पुत्र रामा बनवासी (21 वर्ष) रात में गांव के बाहर सिवान में सोने जाता था। गुरुवार की रात भी वह घर से साइकिल से सिवान में जा रहा था। उसी दौरान अचानक साइकिल समेत वह कलानी नहर में गिर गया। नहर में पानी होने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई। 

आज सुबह गांव के लोग जब नहर की तरफ गए तो शव देखकर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। वहीं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही जैसे ही परिजनो को सूचना मिली तो परिवार में मातम छा गया ।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ-  नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close