[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

मोतिहारी में एसपी स्वर्ण प्रभात सख्त, लापरवाह पुलिसकर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाईवाह रे चंदौली चकिया कोतवाली थाना पुलिस! पीड़िता कई महीनो दिन से थाने के चक्कर काट रही, चकिया पुलिस बेरहमी से केश को दबाता रहाअरवल में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने पर जोरअपराध नियंत्रण को लेकर अरवल एसपी डॉ. नवजोत सिमी ने की समीक्षा बैठक180 बोतल नेपाली देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारउड़ीसा के जगन्नाथ पुरी मन्दिर की तर्ज पर सज रहा वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पंडाल। हर बार कुछ नया लुक लेकर आती हैं कमिटी। उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, इस बार भी जिले में होगा टॉप मां वैष्णवी दुर्गा मन्दिर का पण्डालदुर्गा प्रतिमाओं को खंडित करने के आरोप में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवालेकुण्डवा चैनपुर SIT की बड़ी कार्रवाई: कांड का मास्टरमाइंड उत्तराखंड से गिरफ्तारदुर्गा पूजा को लेकर कुण्डवा चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठकचकिया कोतवाली पुलिस प्रशासन की लापरवाही से पीड़िता का निकला दर्द बयांन
देशबिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा: मां के नाम एक पौधा कार्यक्रम की शुरुआत, गुजरात से हुई नरेंद्र मोदी विकास मिशन ने कार्यक्रम का रखा आधारशिला

रिपोर्ट रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा जिला में नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टीम प्रोजेक्ट मां के नाम पौधा कार्यक्रम की शुरुआत गुजरात से की ,कार्यकर्म में काफी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि जिस तरह से जलवायु परिवर्तन हो रहा है वैसी स्थिति में पौधा रोपण प्रत्येक जीवन के लिए एक जरूरत बन गया है।

देशवासियों से आह्वान करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक-एक पौधा अपनी मां के नाम से लगाए ताकि जिस तरह से लोग अपनी मां से प्यार करते हैं इस तरह पौधा की सुरक्षा अपने जीवन से बढ़कर करेंगे।

कार्यक्रम में संतोष कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव संगठन प्रभारी महाराज और राजस्थान ,सूर्यवाण कुमार बिहार का प्रदेश सचिव, विनोद कुमार गुप्ता बिहार व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव, मीना सरवैया महिला प्रमुख गुजरात, पियूष रंजन आईटी सेल सूरत, अशोक कुमार जयसुक राजकोट गीता परमार, शीतल बेन दाबी सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता और नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में एक-एक पौधा लगाकर आम लोगों से भी वृक्षारोपण रोपण को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया गया।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी विकास मिशन चलो गांव की ओर पूरे देश में कार्यक्रम चल रहा है ,जिसके तहत सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता के तौर पर लिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए विनोद विद्यार्थी ने कहा कि देश हित में, राष्ट्रहित में एक बेहतर पहल है जिसे आम लोगों को दलीय क्षेत्र से हटकर मानवीय और देशभक्ति का परिचय देते हुए एक-एक वृक्ष जरुर लगाए।

Check Also
Close