[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

भदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेला
पटनाबिहारराज्य

आरआर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले मिस बिहार आइकॉन का ग्रांड फिनाले संपन्न

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना: आरआर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले मिस बिहार आइकॉन ग्रांड फिनाले होटल द कुमार इन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

   बिहार भी फैशन के मामले में किसी से काम नहीं है। बिहार की लड़कियां भी बढ़-चढ़कर फैशन शो,रैंप वॉक में हिस्सा लेते दिख रही है।

बिहार की लड़कियों के लिए आरआर फिल्मस के बैनर तले एक भव्य एवं खूबसूरत फैशन शो मिस बिहार आइकॉन का ग्रांड फिनाले आयोजित किया गया।

आरआर फिल्मस प्रोडक्शन के डायरेक्टर और मिस बिहार आइकॉन के आयोजक राज रंजन ने बताया कि शो में चार विजेता चुनी गयी।

उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम को छह राउंड में विभाजित किया गया था। जिसमें प्रतिभागियों ने कड़ी टक्कर दी।

उन्होंने बताया कि शुब्रा पांडेय विजेता बनीं, जबकि सौम्या कुमारी फर्स्ट रनर अप जबकि अन्नू श्रीवास्तव सेंकेड रनर अप रही। मिस बिहार आइकॉन मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब चांदनी कुमारी को मिला।

जज के तौर पर वसीम आलम, संध्या कुमार और मासूम रजा मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर एमएलसी ,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनामिका सिंह, आपीएस विकास वैभव, कला संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा अध्यक्ष वरूण सिंह और निफ्ट पटना के डायरेक्टर कर्नल राहुल शर्मा मौजूद रहे।

स्पेशल गेस्ट के तौर पर श्रेया कर्ण, अदया शक्ति, तिरस्कार मधु,प्रेम कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम को समीर मल्लिक, प्रियांशा और आकाश कुमार ने होस्ट किया।

आरआर फिल्म्स प्रोडक्शन की टीम में राज रंजन ,आशीष सिंह,रूपेश सिंह , सतीश दास, मिथुन,अरविंद सिंह ,अमन आयुष्मान, शशि शर्मा ,अर्चना, साध्वी, सिरिस्ती, शिव आदित्य, सेजल, शामिल थे ।

राज रंजन ने बताया कि बिहार की प्रतिभा जो मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वह आरआरआर फिल्मस प्रोडक्शन से जुड़ कर काम कर सकते है। इसके लिये 7557718008 / 7780055707 पर संपर्क करें।

Check Also
Close