[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

छापेमारी में देशी कट्टा के साथ 21 वर्षीय सुधीर कुमार को सिकरहना अनुमंडल पदाधिकारी एवं कुण्डवा चैनपुर थाना ने किया गिरफ्तार बिहार कैबिनेट में चार वैश्य समाज के मंत्री बनने पर समाज के नेताओं ने दी बधाईआगामी 10 मई को जमुई में होने वाली बरन महासभा की सफलता को लेकर पदाधिकारियों का जन संपर्क अभियान जोरों पर रामगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 की बदहाल स्थिति, 10 वर्षों से सड़क-नाली निर्माण की मांग अधूरीशहाबगंज पुलिस ने कोमल तिवारी हत्याकांड में अमरनाथ को किया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त गड़ासा बरामदबराव में सात लाभुकों को मिली भूमि की दखल-देहानीपूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षणRPF POST के तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार एवं टीम को मिली बड़ी सफलता, हजारों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामदशिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ग्रामीणों में उत्साह, 12 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा सह शोभायात्राट्रक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, थानाध्यक्ष का मानवीय चेहरा आया सामने
बिहारराज्यशेखपुरा

शेखपुरा-नवादा शहर होगा जाम मुक्त: सांसद विवेक ठाकुर

रिपोर्ट रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा 

शेखपुरा जिला के भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात कर नवादा को जाम से मुक्ति के लिए बख्तियारपुर-रजौली एनएच- 20 पथ पर नहर के पास से कादिरगंज सन्निकट एसएच- 08 तक एक बाईपास सड़क के निर्माण का आग्रह किया।

नवादा सांसद ने इस दौरान नितिन गडकरी से विकसित नवादा के परिपेक्ष्य में संसदीय क्षेत्र के कई अन्य सड़क संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। साथ ही उन्हें पुनः केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी!

नवादा सांसद ने नितिन गडकरी को बताया कि नवादा जिला अन्तर्गतहिसुआ नवादा पकरीबरावां जमुई (एसएच-08) पथ गुजरती है यह पथ नवादा शहर के सघन बसावट एवं जिला मुख्यालय होकर गुजरती है।

जिला मुख्यालय स्थित नवादा मुख्य बाजार में प्रजातंत्र चौक के पास उक्त एसएच-08 एवं नवादा बाजार भाग पथ का स्टेशन एवं आगे कादिरगंज सघन बाजार होने के कारण प्रायः काफी जाम की स्थिति बनी रहती है।

उक्त नवादा-जमुई (एसएच-08) पथ पर नवादा बाईपास (एनएच- 20 सन्निकट नहर पर से कादिरगंज एसएच- 08 सन्निकट तक) के निर्माण होने से नवादा मुख्य बाजार एवं कादीरगंज बाजार में जाम की समस्या से मुक्ति पायी जा सकती है।

साथ ही इस बाईपास के निर्माण से पटना, बिहारशरीफ, राजगीर एवं पावापुरी से आने-जाने वाले वाहनों को सिकन्दरा, जमुई, देवघर आने-जाने हेतु नवादा बाजार में आने की आवश्यकता नहीं होगी।

विषय को गंभीरता से सुनकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित पदाधिकारी को बाईपास निर्माण को लेकर निर्देशित किया।

Check Also
Close