[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

सीमांचल एक्सप्रेस से 6 नाबालिगों को कराया मुक्त, 2 ट्रैफिकर भी गिरफ्तार

चंदौली जिले के डीडीयू रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह सीमांचल एक्सप्रेस से छह नाबालिगों को मुक्त कराया।

रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की पहले

संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

सीमांचल एक्सप्रेस से जा रहे थे बाल मजदूर

चंदौली जिले के डीडीयू रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह सीमांचल एक्सप्रेस से छह नाबालिगों को मुक्त कराया। इस दौरान दो ट्रैफिकर भी गिरफ्तार किए गए।

आपको बता दें कि आरोपी दोनों ट्रैफिकरों द्वारा नाबालिगों को दिल्ली, कानपुर स्थित कारखानों में काम कराने के लिए ले जा रहे थे। इसी सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई

इस सम्बन्ध में आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि सीमांचल एक्सप्रेस से बच्चों की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद बचपन बचाओ आंदोलन और आरपीएफ की टीम ने सुबह नौ बजे ट्रेन आने पर जनरल कोच की जांच की। इस दौरान छह नाबालिग मिले, जिन्होंने बताया कि हम लोग कानपुर और दिल्ली में कारखानों में काम करने जा रहे हैं। बच्चों को लेकर जा रहे बिहार के पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना के हांसी निवासी करण कुमार और अररिया जिले के बरदाहा थाना के ठेंगड़ी निवासी अजय कुमार को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि कानपुर और दिल्ली स्थित सूजी व मैदा और खिलौनों की फैक्ट्रियों में काम करने के लिए नाबालिगों को लेकर जा रहे थे।

आरपीएफ निरीक्षक ने बताया कि नाबालिगों को रेलवे चाइल्ड को सुपुर्द कर दोनों आरोपियों को मुगलसराय पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

चंदौली ब्यूरो चीफ –   नितेश सिंह यादव की रिपोर्ट

Check Also
Close