[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
टॉप न्यूज़बिहारराज्यशेखपुरा

बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश लगाना अत्यंत जरूरी: – सिविल सर्जन शेखपुरा

राजकीय GNM कॉलेज की छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

रिपोर्ट रंजन कुमार ब्यूरो चीफ शेखपुरा

शेखपुरा जिला में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में जिला अंतर्गत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा डीपीएम स्वास्थ्य कार्यालय शेखपुरा से जागरूकता रैली निकाली गई।

जिसमें जीएनएम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा विकसित भारत की नई पहचान परिवार नियोजन हर दंपति की शान के नारे के साथ रैली तो शहर के कई क्षेत्रों में ले जाया गया।

जहा लोगो के बीच परिवार नियोजन के महत्व का संदेश पहुंचाया गया रेफेरल अस्पताल बरबीघा द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

जिसका नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ फैसल अरशद द्वारा स्वयं साइकिल चला कर किया गया। यह रैली रेफरल अस्पताल से निकलकर बरबीघा शहर के विभिन्न वार्डो में पहुंची जहा पर उनके द्वारा परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी आम लोगो को दी गई।

इसके साथ ही ई रिक्शा के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है ज्ञातव्य हो की जनसंख्या पखवारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जा रहा है।

जिसमें परिवार नियोजन के महत्व विभिन्न उपायों आदि की जानकारी देते हुए इसकी सुविधा आम जन तक पहुंचना है।

Check Also
Close