[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पासवान चौक जाम समस्या के समाधान को लेकर एनएच-19 एप्रोच रोड निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणआमजन के प्रत्येक परिवाद का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं संवेदनशीलता के साथ निपटारा सुनिश्चित हो:– जिलाधिकारीस्वास्थ्य कैंप में 222 लोगों की स्वास्थ्य, 10 श्रमिकों का बनाया गया आयुष्मान कार्डपरिवहन कार्यालय में औचक निरीक्षण, दलाल गिरफ्तार, अव्यवस्था व गंदगी पर जिला पदाधिकारी सख्तहोली पर्व को लेकर जिलाधिकारी वैशाली सख्त, अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाईवीर कुंवर सिंह महाविद्यालय संस्थापक सचिव के धर्मपत्नी की मनी 5वीं पुण्यतिथिमां गीता नर्सिंग इंस्टीट्यूट का धूमधाम से मना प्रथम वार्षिकोत्सव Sr DCM अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर ACM प्रदीप कुमार के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों पर टूटा कहरकुंडवा चैनपुर के जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय में हुआ भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजनडुमरा हवाई फील्ड में बड़ा हादसा टला, चार चक्का वाहन की चपेट में आने से युवक घायल
पटनाबिहारराज्य

विभिन्न स्टेशनों पर चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान। तमाम TTE, DY CIT

CIT ने पकड़े 9580, बिना टिकट यात्री, 54 लाख से भी ज्यादा बसूला जुर्माना RPF की भी रही भागीदारी।

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिना टिकट/अनियमित यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए कल दिनांक 26.07.2024 को देर रात्रि तक पाँचों मंडलों दानापुर, सोनपुर, समस्तीपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं धनबाद में एक साथ मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

ताकि मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी कोचों में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वालों पर लगाम लगाई जा सके ।

इसके साथ ही सभी पैसेंजर ट्रेनों एवं मेमू ट्रेनों में भी विशेष टिकट जाँच की गयी एवं बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया।

इस जाँच अभियान में पं.दीन दयाल उपाध्याय जं., गया, पटना, दानापुर, सोनपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, धनबाद एवं गोमो जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों, पर्यवेक्षकों, रेलकर्मियों, टी०टी०ई० एवं बड़ी संख्या में रेलवे सुरक्षा बल को तैनात किया गया था।

इस जाँच अभियान में कुल 09 हजार 420 बेटिकट/अनियमित यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में 54 लाख 40 हजार रुपए वसूले गए।

गुलजारबाग स्टेशन पर बस-रेड मारा गया, जिसमें 140 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए जिनमें से 60 यात्रियों से जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया तथा 80 बेटिकट यात्रियों को रेलवे जुडिशियल मजिस्ट्रेट/पटना के समाने आगे की कार्रवाई हेतु पेश किया गया।

दानापुर मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 3140 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्मानास्वरूप 18 लाख 86 हजार रूपए वसूल किए गए ।

इसी तरह पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 970 यात्रियों को पकड़ा गया।

जिनसे जुर्मानास्वरूप 05 लाख 17 हजार रूपए, धनबाद मंडल में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए 920 यात्रियों को पकड़ा गया।

जिनसे जुर्मानास्वरूप 04 लाख 32 हजार रूपए वसूल किए गए । जबकि सोनपुर मंडल में इस दौरान 2570 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया।

जिनसे 13 लाख 88 हजाऱ रूपए एवं समस्तीपुर मंडल में 1820 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए जिनसे जांच टीम द्वारा जुर्माना के रूप में 12 लाख 16 हजार रूपये वसूल की गई।

विदित हो कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों की धरपकड़ हेतु निरंतर टिकट जांच की जा रही है तथा भविष्य में भी यह जारी रहेगी।

पूर्व मध्य रेल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

Check Also
Close