[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

पचपकड़ी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब सेवन व पुराने मामलों में 10 अभियुक्त गिरफ्तारचकिया एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी कि लापरवाही हदनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलनौगढ़ में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल अवैध अस्पताल का खुला खेलसिसहनी के समधी से झगड़े के बाद महिला ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहरामगुरहनवा सड़क हादसे में घायल इंद्रजीत साह की इलाज के दौरान मौत, आरोपी चालक गिरफ्तारशिक्षा से वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरणआंदोलन की पाठशाला बनते शिक्षण संस्थान! क्या भारत में शैक्षिक लोकतंत्र का नया अध्याय शुरू हो रहा है?झाझा के रविकिशन ने लखीसराय में उड़ाया गर्दा, उम्र महज 11 साल लेकिन क्रिकेट खेलता है बबाल।जमुई जिला शिक्षा पदाधिकारी धनन्जय पासवान ने किया विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों के बीच जाकर….
जमुईटॉप न्यूज़पुरस्कारबिहारराज्य

जमुई जिला के 24 वें थाना के रूप में मोहनपुर थाना हुआ एक्टिव। S P डॉ शौर्य सुमन ने S I धर्मेंद्र कुमार को बनाया प्रथम थाना अध्यक्ष

  • 4 ASI, एवम प्रयाप्त सुरक्षा बल थाने को मिला।
  • अपराध पर लगेगा लगाम,
  • आसन होगा जनता का काम।
  • 45 गांव की रक्षा, सुरक्षा, धर्मेंद्र कुमार के हवाले।

जमुई जिला ब्यूरो बिरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

गृह विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या 64 दिनांक 06.01.2015 के द्वारा मोहनपुर, काकनचौर और काला पंचायतों के कुल 45 गाँवों के लिए एक नए थाना मोहनपुर थाना में आज कार्यारम्भ किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ• शौर्य सुमन द्वारा धर्मेंद्र कुमार, पुलिस निरीक्षक को इस थाना के प्रथम थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त 04 पुलिस अवर निरीक्षक एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ मोहनपुर थाना कार्यरत हो चुका है।

आज दिनांक 30.07.2024 को मोहनपुर थाना में कार्यारम्भ स्थानीय माननीय विधायक श्री दामोदर रावत एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई की उपस्थिति में किया गया।

मोहनपुर थाना द्वारा अब क्षेत्राधिकार की आम जनता को एक थाना द्वारा दी जाने वाली सभी लोकसेवाएँ स्थानीय स्तर पर सर्वसुलभ रहेगीं।

अपराध की स्थिति में क्विक रेस्पोंस, विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण और निवारण में स्थानीय आम जनता को उत्कृष्ट पुलिसिंग की सेवाएं मोहनपुर थाना द्वारा प्राप्त हो सकेगीं।

थाना के रूप में कार्यरत होने के फलस्वरूप यहाँ आधुनिक सीसीटीएनएस की सुविधा उपलब्ध होगी। सभी नागरिकों को अन्य सुविधाएं जैसे चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, इत्यादि में सुगमता और अत्यधिक गुणवत्ता मिल सकेगी।

जमुई पुलिस शीलता, सहजता और सौजन्यता के साथ नागरिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

Check Also
Close