[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

बाबा झुमराज धाम पहुंचे पूर्व मंत्री सुमित सिंह, कार्तिक महोत्सव की भव्यता देख कमेटी को दी बधाईशादी-विवाह समारोह में कुंडवाचैनपुर पुलिस की निगरानी, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनीकुंडवाचैनपुर में देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तारबाबा झुमराज धाम में कार्तिक महोत्सव का भव्य आयोजन, रामकथा और शिव विवाह की झांकी देखने उमड़े हजारों श्रद्धालुहत्या के प्रयास के मामले में जितना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को किया गिरफ्तारजितना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 207 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ तीन गिरफ्तारगंगा स्नान से पहले बागमती नदी पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग, दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग जरूरीअरवल के हिमांशु राज बने पायलट, बढ़ाया जिले का मान; युवाओं के लिए बने प्रेरणा23 नवंबर की शाम अरवल में जगमगाएंगे दीप, दीपोत्सव के साथ होगा सुशासन दिवस का स्वागतबाबा झुमराज धाम पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, माथा टेककर जिलेवासियों के लिए मांगी दुआ
बाँकाबिहारराज्य

जमुई के लोकप्रिय सांसद अरुण भारती कांवरियों की सेवा करने पहुंचे कांवरिया बांका के जिलेबिया सेवा कैंप

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 
  • MLC के पूर्व प्रत्याशी गुड्डू यादव रहे मौजूद।
  • युवा सेवा सिकंदरा द्वारा संचालित निःशुल्क सेवा शिविर का हर साल होता है आयोजन।

बांका जिला अंतर्गत जिलेबिया मोड़ झरना के पास पूरे श्रावण मास के लिए कांवरियों की सेवा भाव से लगाया जाता है शिविर।

 इस सेवा शिविर में आज कांवरियों की सेवा करने के लिए जमुई लोकसभा के सांसदअरुण_भारती आकर कांवरियों की सेवा की एवं शिविर में विराजमान बाबा भोलेनाथ का संध्या आरती किए।

इस मौके पर जमुई जिला के जिला परिषद प्रतिनिधि व पूर्व बिहार विधान परिषद उम्मीदवार गुड्डू यादव माननीय सांसद अरुण भारती के साथ मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वृक्ष भी लगाए।

इस शिविर के अध्यक्ष अमित कुमार भगत उर्फ मंटू जी के द्वारा माननीय सांसद को अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किए ।

सांसद अरुण भारती ने कहा की यह अंतरराष्ट्रीय कावर यात्रा जो वर्षों से चला रहा है आज इस शिविर के माध्यम से बाबा भोलेनाथ के भक्त का सेवा करने का मुझे मौका मिला। लगा कि मैं आज साक्षात भोलेनाथ की सेवा कर रहा हूं ।

मैं सिकंदरा प्रखंड वासियों एवम नौजवान कार्यकर्ताओं को निस्वार्थ सेवा के लिए धन्यवाद देता हूं और बाबा भोलेनाथ से क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना करता हूं।

सिकंदरा के समाज सेवी सह जिला परिषद् जमुई अध्यक्ष प्रतिनिधि, पूर्व विधान परिषद् के प्रत्याशी गुड्डू यादव ने सांसद का पुरजोर स्वागत करते हुए उन्हें आने पर धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोजपा के, सुभाष पासवान, संजय मंडल, प्रसादी पासवान, आयुष बांका, जीवन सिंह, रवि शंकर पासवान, गुंजन सिंह समेत गुड्डू यादव के दर्जनों कार्यकर्ता एवम लोजपा के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close