[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

लेखक निर्देशक मुरली लालवानी पर बिहार के बीरपुर, सुपौल के कई फ़िल्म निर्माता मेहरबान

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

पटना: लेखक निर्देशक मुरली लालवानी ने पिछले साल बीरपुर सुपौल में भोजपुरी फिल्म ये है स्वर्ग हमारा की शूटिंग की थी।

भोजपुरी फिल्म ये हैं स्वर्ग हमारा का ट्रेलर आर्या डिजिटल पर पिछले महीने रिलीज किया गया था। इस फिल्म की कहानी पारिवारिक और मनोरंजक पृष्ठभूमि पर आधारित हैं।

जिसमें भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज और अनुभवी कलाकारों ने अभिनय किया हैं। ट्रेलर लॉन्च होते ही वायरल हो गया और अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने इसे देखकर अपना आशीर्वाद दिया है।

इस फिल्म के लेखक- निर्देशक मुरली लालवानी ने बताया कि फ़िल्म ये है स्वर्ग हमारा उनके लिए बहुत लक्की साबित हुई है।

अभी यह फिल्म रिलीज भी नहीं हुई है, फिर भी बीरपुर सुपौल में मुरली लालवानी की डिमांड एक अच्छे निर्देशक के रूप में बढ़ गई है।

अविनाश शाही और और बीरपुर के डिजिटल स्टार सौरभ शर्मा को लेकर दो भाइयों की कहानी भी जल्द शुरु करेंगे। यही देखते हुए बिहार के सुपौल से कई निर्माताओ ने उन्हें फ़िल्म बनाने के लिये सुपौल आमंत्रित किया है।

मुरली लालवानी 23 अगस्त को अपनी आगामी फिल्मों की लोकेशन देखने के लिए बीरपुर सुपौल (बिहार) रवाना हों रहे है।

23 अगस्त को वह सुपौल पहुंचेंगे और 24 और 25 अगस्त को अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म के लिए सुपौल और उसके आसपास के इलाकों में कहानी के अनुसार लोकेशन को चिन्हित करेंगे।

मुरली लालवानी ने बताया कि इस बार भी फ़िल्म में कहानी के अनुसार बिहार के ज्यादा से ज्यादा नए कलाकारों को मौका देंगे और शूटिंग भी सुपौल के आसपास के इलाके में ही करेंगे।

उसके बाद मुरली लालवानी 26 अगस्त को जाने माने निर्देशक अमित सराफ की फ़िल्म “सरफिरा” में खलनायक की भूमिका की शूटिंग करने नेपाल रवाना हो जाएंगे।

इस बार अमित सराफ मुरली लालवानी को अपनी पिछली फिल्म “मिशन चाइना” से भी बेहतर गेटअप व एक अलग लुक में पेश करेंगे।

    मुरली लालवानी फिल्म विद्या में महारत हासिल है, मुरली लालवानी केवल लेखक निर्देशक ही नही है, बल्कि एक अच्छे कलाकार भी है।

मुरली लालवानी ने अबतक कई भाषाओ की फिल्मों में अभिनय किया है।पंजाबी, तमिल, भोजपुरी एवं हिंदी फिल्मों में वह अभिनय कर चुके है।

जिसमे त्रिनेत्र. हमार संघी. भइल तोहरा से प्यार, सीता, किसमे कितना है दम, तेजस्विनी आईपीएस , बाबा दीप सिंहजी. 8 एम. ये है स्वर्ग हमारा. ऐसी अनेक फिल्में है ओर कुछ बनके तैयार भी है और कुछ फिल्मे बनने वाली है।

Check Also
Close