[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
अरवलदेशबिहारराज्य

ABVP अरवल द्वारा निकाला गया एक गांव, एक तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अरवल के द्वारा एक गांव एक तिरंगा अभियान के तहत वलीदाद में 1किलोमीटर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील की,लोगों में राष्ट्रीय भावना व देश प्रेम को जागृत किया गया।

वलीदाद के खभैनी मोड से जिला संयोजक अमर कीर्ति के नेतृत्व में तिंरगा यात्रा निकाला गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर तिंरगा यात्रा को रवाना किए, इस यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र छात्रा एवम स्थानीय लोग वंदे मातरम और भारत माता की जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज अध्यक्ष अमरकांत यादव ने कहा कि हम उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

जिन्होंने 200 साल की ब्रिटिश हुकूमत से देश को मुक्त कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी,”वंदे मातरम्” की गूंज आज भी हमारे दिलों में वह जोश भर देती है जिससे हम अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक गंभीरता से निभाने के लिए प्रेरित होते हैं।

इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकाश कुमार ने कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत, हमारे मूल्यों, और हमारे आदर्शों को संजोकर रखने का प्रयास करना चाहिए।हमें सभी भिन्नताओं को नकारते हुए सिर्फ अपने देश की प्रगति और समृद्धि के बारे में सोचना चाहिए।

इस मौके पे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा कुमारी, कॉलेज मंत्री मोहन यादव, कॉलेज अध्यक्ष मंटू कुमार, रितेश कुमार, कार्यकर्ता अंशु कुमारी,निभा कुमारी, जूली कुमारी, काजल कुमारी, रोहित कुमार, राहुल कुमार अन्य कार्यकर्ता एवम छात्र और छात्रा उपस्थिति थे।

Check Also
Close