[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
उत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

चंदौली जिले से होती है ऑन कॉल एस्कॉर्ट सर्विस, पढ़ाई के नाम पर चलता था सेक्स रैकेट ​​​​​​​

चंदौली वाराणसी की सीमा से सटे मढ़िया गांव में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पढ़ाई के नाम पर कमरा लेकर काफी दिनों से ये खेल खेला जा रहा था।

चोरी की जांच करने पहुंची जलीलपुर चौकी पुलिस

मौके का नजारा देखकर चौक गए चौकी इंचार्ज

 सेक्स रैकेट का होने लगा खुलासा 

चंदौली वाराणसी की सीमा से सटे मढ़िया गांव में किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पढ़ाई के नाम पर कमरा लेकर काफी दिनों से ये खेल खेला जा रहा था। सोमवार की देर शाम चोरी के सिलसिले में पूछताछ के लिए चंदौली जिले की पुलिस मकान में पहुंची तो इसका खुलासा हुआ।

मकान में दो युवक और युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई। पूछताछ में पता चला कि बिहार और बंगाल से लड़कियां लाकर होटलों में सप्लाई की जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मढ़िया गांव में सपा के महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल का मकान है। कुछ दिन पहले चोरों ने उनके घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात और नगदी चुरा लिए थे। 

बताया जा रहा है कि जलीलपुर चौकी प्रभारी जब गोपाल पटेल के मकान पर पहुंचे तो यहां का दृश्य देख चौक गए। यहां दो युवक और युवतियां रंगरेलियां मनाते मिले। पकड़ी गई दोनों युवतियां छपरा बिहार कि बताई जा रही हैं जबकि युवक महाबलपुर और बंगाल के हैं। पूछताछ में पता चला कि यहां बंगाल और बिहार से लड़कियां लाई गयी थी।

जांच में पता चला है कि गांव में ही गोपाल पटेल ने अपना मकान किराए पर दे रखा है। मकान में बंगाल, बिहार से अनजान लोग आते रहते हैं। यही नहीं अक्सर लड़कियां भी आजा जाया करती हैं। शक के आधार पर जलीलपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अमित सिंह दल बल के साथ सोमवार की शाम पूछताछ के लिए गए तो मामला खुला गया है। 

बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली लड़कियां गंगा घाटों के किनारे के अय्याशी के लिए होटलों या कमरों में भेजी जाती हैं। पुलिस चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर आशुतोष ने बताया कि पड़ाव के मढ़िया गांव में आन कॉल एस्कॉर्ट सर्विस का पता चला है। दो युवक और युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Check Also
Close