[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

एक रात में उजड़ गया बिहार के किशनगंज का घर, इंदौर आग हादसे में 6 परिजन जिंदा जलेहाथ लगाते ही उड़ रहा प्लास्टर, बेगूसराय स्थित सिमरिया ब्रिज की गुणवत्ता पर बड़ा सवालअब बिहार में कुर्सी-टेबल की कमी नहीं, नेचर पॉलीप्लास्ट लिमिटेड ने शुरू किया उत्पादनथाना परिसर में शांति समिति की हुई ईद वा रामनवमी को लेकर बैठकबिहार सरकार की अपील बेअसर, 300 सीओ-राजस्व अधिकारी अभी भी हड़ताल पर…न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस के बाद सोनो पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इस्तेहारअन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची का उप-वर्गीकरण करना को लेकर निवेदनचिरैया थाना क्षेत्र से सुखा नशा कारोबारी हुआ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई में जुटे अधिकारी धनबल-मशीनरी से जीती NDA, मगर हमारी लड़ाई खत्म नहीं, तेजस्वी यादव की हुंकारगैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
बिहारराज्यसमस्तीपुर

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा, सभी भूमिहीन गरीबों को घर बनाने के लिए 5 डिसमिल जमीन मुहैया करो: विधायक

  • 15 सूत्री मांगों को लेकर सीपीएम ने किया प्रदर्शन

राम कुमार ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर

विभूतिपुर, समस्तीपुर // भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीएम कि अगस्त अभियान कार्यक्रम के तहत विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर आज 15 सूत्री मांगों को लेकर विशाल प्रदर्शन किया गया बड़ी संख्या में किसान मजदूर छात्र नौजवान महिलाओं ने इस प्रदर्शन में जोर-शोर से हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारी की मांगों में बढ़ी हुई महंगाई पर रोक लगाओ एससी एसटी ओबीसी के आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो सभी भूमिहीन गरीबों को घर बनाने के लिए 5 डिसमिल जमीन मुहैया करो सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 से बढ़कर 2000 प्रति माह करो 200 यूनिट बिजली फ्री करो और स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाओ प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित परिवार को तुरंत घर बनाने के लिए सहायता राशि देना शुरू करो किसानों का कर्ज माफ करो एवं ऋण वसूली पर रोक लगाओ विभूतिपुर में बढ़ते अपराध पर रोक लगाओ भरपुरा के महादलित बस्ती के लोगों के रास्ता को अवरुद्ध करने की कार्रवाई पर रोक लगाओ सहित अन्य मांगे शामिल थे।

कामरेड विश्वनाथ महतो की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी राज्य सचिव मंडल के सदस्य एवं विभूतिपुर के विधायक कामरेड अजय कुमार ने कहा की केंद्र में बैठी हुई मोदी सरकार कि गलत नीतियों के चलते आज महंगाई आसमान को छू रही है तमाम आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी बढ़ोतरी तीसरी बार सरकार बनने के बाद हुई है।

और यह सब बड़े पूंजीपतियों और औद्योगिक घराने को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
आम आदमी की जिंदगी तबाह हो रही हैं। दलित महादलित के बड़े हिस्से ने वोट देकर मोदी को तीसरी बार सरकार बनाया लेकिन उसी का आरक्षण समाप्त किया जा रहा है।

आरएसएस की नीतियों के तहत आरक्षण को समाप्त करने के लिए न्यायलय की आर में यह हो रहा है।
आजादी के 78 वर्ष बीत जाने के बाद भी दलितो और गरीबो का बरा हिस्सा भूमिहीन है और उसको घर बनाने के लिए 5 डिसमिल जमीन सरकार का कानून रहने के बावजुद भी नहीं मिल रहा है।

दिल्ली, पंजाव हरियाना में 2500,3000 समाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रहा है लेकिन बिहार की जनता के लिए 400 रुपये मात्र मिल रहा पाता है। इसको बदलने के लिए संघर्ष को और तेज करना होगा।

सभा को CPIM जिला मंत्री कॉ रामाश्रय महतो, रामदयाल भारती राज्य कमिटी सदस्य ,जिला सचिव मंडल सदस्य महेश कुमार, लोकल मंत्री श्याम किशोर कमल ,मिथिलेश सिंह, सिया प्रसाद यादव, शशि कांत झा,राजगीर यादव, अरविन्द दास,पूर्व मुखिया सुलेखा कुमारी, क्रांति कुमार, संजय कुमार, आदि ने संबोधित किया।

Check Also
Close