[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
देशबिहारराज्यसमस्तीपुर

ठनका की चपेट में आने से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

राम कुमार ब्यूरो प्रमुख समस्तीपुर 

समस्तीपुर // जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर यूसुफ पंचायत स्थित एन.एच 322 के निकट एक पच्चीस वर्षीय युवक की मौत वज्रपात से हो गई। उक्त युवक अपने घर के निकट लघुशंका कर रहा था की अचानक बिजली करकी और उक्त युवक वहीं पर ढेर हो गया।

आक्रोषित ग्रामीणों ने एन.एच 322 को जाम कर मुआवजा की मांग कर रहे थे। मृतक की पहचान जागेश्वर सादा के पुत्र दिनेश कुमार सादा उर्फ़ नन्हकि सादा के रूप में की गई।

मौके पर सरायरंजन थाने की टीम और प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार पहुंचकर लोगों को शांत कराकर जाम को हटवाया और मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपए का चेक तत्काल दिया गया और सरायरंजन थाने की पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पंचायत की मुखिया विभा शर्मा, समाजसेवी, मुन्ना शर्मा, वार्ड सदस्य गौतम पासवान, विष्णु पासवान, प्रदीप यादव, मंतोष रजक आदि सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close