[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
उत्‍तर प्रदेशबिहारराज्यसंस्थान

NEET UG.. कांउसिलिंग 9 सितंबर से,19 को आवंटित होंगी सीट्स

दूसरे चरण कांउसिलिंग 9 सितंबर से, 19 को आवंटित होंगी सीट्स

लखनऊ: नीट यूजी की दूसरे चरण की कांउसिलिंग 9 सितंबर से शुरू होगी। एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को पंजीकरण के साथ धरोहर राशि भी 13 सितंबर तक जमा करना होगा।

चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक किंजल सिंह ने गुरुवार को बताया कि पंजीकरण करने वाले अथ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच के बाद अगले दिन मेरिट सूची जारी की जाएगी, इसके बाद 18 सितंबर तक मनपसंद कॉलेज की प्राथमिकता देनी होगी।

19 सितंबर को सीट आवंटन के परिणाम घोषित होने के बाद, 20 सितंबर से 25 सितंबर तक कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मालूम हो कि राज्य में 38 सरकारी मेडिकल कॉलेज समेत कुल 105 मेडिकल कॉलेजों की 12 हजार 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए प्रथम चरण की कांउसिलिंग 20 अगस्त से शुरू हुई थी, जो कि दाखिले की प्रक्रिया 5 सितंबर को पूरी होनी है। पहली कांउसिलिंग के बाद कॉलेजों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की कांउसिलिंग होगी।

Check Also
Close