गांव गांव जाकर बनाया जा रहा है भाजपा का सदस्य
बेतिया मैनाटांड संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट
मैनाटाड़: सिकटा विधानसभा में भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए बीजेपी के वरीय अधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं।इस दौरान एक एक लोगों से भेंट कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायी जा रही है। वहीं लोगों को भाजपा से जुड़ने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज रंजन पटेल ,बेतिया के जिला प्रभारी विनोद सिंह , शिवेंद्र शिबू ,अनिल पटेल ,नरेंद्र प्रसाद, बिट्टू राय, मनोज केसरी आदि की टोली प्रखंड के इनरवा,खमिहा,मैनाटाड़ सहित दर्जनों गांवों में जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी।
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।और हम सबों को गर्व होना चाहिए कि हम भाजपा के सदस्य हैं। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के मेहनत से ही भाजपा सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनी है।हमें अपने कार्यकर्ताओं पर नाज है।
हमें विश्वास है की मैनाटाड़ और सिकटा प्रखंड के कार्यकर्ता राष्ट्र हित में ज्यादा से ज्यादा भाजपा का सदस्य बनायेंगे।ताकि भाजपा यहां और मजबूती से प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक एक कार्यकर्ता का महत्व है।
हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ही रीढ़ है। वह शिवेंद्र शिबू ने कहा कि बीजेपी की सदस्यता ज्वाइन करने कि लिए कोई भी देशवासी 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर बीजेपी की सदस्यता ले सकता है।
इसके साथ ही नमो एप के जरिए भी बीजेपी की सदस्यता ली जा सकती है। मौके पर सैकड़ो से ज्यादा संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी गयी।
मौके पर नरेंद्र प्रसाद ,आनंद मिश्र ,डॉ धनंजय कुमार त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, परमा साह, चंद्रशेखर प्रसाद चौहान , अजय साह, प्रमोद शर्मा, साधु मिश्रा , किशोर प्रसाद आदि मौजूद रहें।