[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
टॉप न्यूज़पटनाबिहारराज्य

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल करेंगे छः और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

  • रेल यात्रियों को आधुनिक सुविधा से युक्त बन्दे भारत ट्रेन की मिली सौगात।
  • गया से हावड़ा के लिए,15/09/2024 को गया से खुलेगी बन्दे भारत। और हावड़ा से 18/09/2024 को गया के लिए गति पकड़ेगी बन्दे भारत।

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गया और हावड़ा के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दिनांक 15.09.2024 को छः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ करेंगे ।

इसी क्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा गया और हावड़ा के मध्य चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 02304 गया-हावड़ा वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल (Inaugural Special) को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा ।

दिनांक 15.09.2024 को गाड़ी सं. 02304 गया-हावड़ा वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल गया से 11.00 बजे खुलकर 12.05 बजे कोडरमा, 13.25 बजे पारसनाथ, 14.30 बजे धनबाद, 15.40 बजे आसनसोल, 16.25 बजे दुर्गापुर रूकते हुए 19.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।

दिनांक 18.09.2024 से गाडी सं. 22303/22304 हावड़ा-गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा । यह ट्रेन गया और हावड़ा से गुरूवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी ।

गाड़ी सं. 22303 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से 06.50 बजे खुलकर 08.28 बजे दुर्गापुर, 08.53 बजे आसनसोल, 09.43 बजे धनबाद, 10.13 बजे पारसनाथ एवं 10.58 बजे कोडरमा रूकते हुए 12.30 बजे गया पहुंचेगी ।

वापसी में गाड़ी सं. 22304 गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गया से 15.15 बजे खुलकर 16.15 बजे कोडरमा, 17.15 बजे पारसनाथ, 18.00 बजे धनबाद, 18.48 बजे आसनसोल, 19.11 बजे दुर्गापुर रूकते हुए 21.05 बजे हावड़ा पहुंचेगी ।

Check Also
Close