[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

स्व पंडित रामरूप तिवारी के जन्मउत्सव पर महिला फुटबॉल मैच का किया गया आयोजनरामगढ़–कैमूर दही-चूड़ा समागम बना सामाजिक बदलाव की मिसालनगर परिषद् नोखा में खुले में शौच पर सख्ती, स्वच्छता को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति लागूझारखंड के गोड्डा में सासाराम के जुडिसियल मजिस्ट्रेट संतोष कुमार साहू की पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली20 लिटर विदेशी शराब से भरा टोटो वाहन की जप्ति के साथ दो तस्करों को बटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार पूर्वी चंपारण में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महाअभियान, दावथ अंचलाधिकारी सौरभ कुमार ने दी जानकारीस्थानीय विधायक आलोक सिंह के कर कमलो द्वारा जमसोना पैक्स राइस मिल का हुआ उद्घाटन17 से 21 जनवरी तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्रेशन महा अभियानसांसद अरुण भारती जमुई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक संपन्न
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहारराज्य

बाइक पर लदे पचहत्तर लीटर देशी चुलाई शराब सहित धंधेबाज गिरफ्तार, फरार दो पर भी केस दर्ज 

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: दो बाइक पर लदे पचहत्तर लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को मैनाटाड़ पुलिस ने धर दबोचा है।कारवाई के दौरान चकमा देकर भागे दो शराब के धंधेबाजों को चिन्हित कर उन दोनों पर भी केस दर्ज किया गया है।

मैनाटाड़ थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बाइक पर शराब की खेप थाना क्षेत्र के सुखलही के रास्ते जा रहा है।

तुरंत दरोगा रंजीत राम और डायल 112 को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।थाना क्षेत्र के सुखलही के पास साढ़े नौ बजे रात में दो बाइकों को रोका गया।

लेकिन बाइक छोड़कर बाइक चलाने वाले भागना चाहे। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुये एक बाइक सवार और दो बाइक को पकड़ लिया।

जबकि दो धंधेबाज अंधेरा का लाभ उठाकर भाग निकले।जब्त दोनों बाइकों पर से एक बाइक पर पैंतालीस लीटर और दूसरे बाइक पर से तीस लीटर देशी चुलाई शराब जब्त किया गया।

जबकि धराये धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के शेखवा बसंतपुर निवासी तौहीद अंसारी के रूप में की गयी। वहीं फरार दो धंधेबाज शेखवा बसंतपुर के ही असफाक आलम और अली अहमद है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि धराये धंधेबाज तौहीद अंसारी को न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है।जबकि फरार दोनों धंधेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त दोनों बाइकों में से एक बाइक पर प्रेस लिखा हुआ है। प्रेस लिखे बाइक से शराब जब्ती का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Check Also
Close