[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशटॉप न्यूज़देशभाषाराज्य

ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत, सूचना पर पहुंची मुगलसराय पुलिस, जानिए कहां का है मृतक

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत धरना गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक के समीप बृहस्पतिवार की भोर में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।

 

चलती ट्रेन से गिरा नन्हे लाल

मौके पर हो गयी रेल यात्री की मौत

पुलिस ने आधार कार्ड से की पहचान

चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत धरना गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग फाटक के समीप बृहस्पतिवार की भोर में ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आधार कार्ड के माध्यम से पहचान की। युवक की पहचान जनपद शाहजहांपुर निवासी नन्हेंलाल के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार रेलवे चौकी अंतर्गत धरना गांव रेलवे क्रॉसिंग के समीप चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को रेलवे लाइन से बाहर निकाला फिर आधार कार्ड के माध्यम से पहचान की। 

इस संबंध में रेलवे चौकी प्रभारी हेमंत यादव ने बताया कि मृतक की पहचान आधार कार्ड के माध्यम से शाहजहांपुर जनपद के कौही परौर नन्हेंलाल उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भिजवाया गया है। मृतक की  प्रथम दृष्टि अज्ञात ट्रेन से रेलवे फाटक के समीप गिरने से मौत हुई है। मृतक की परिजनों को  घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है।

 

 

 

Check Also
Close