गोह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार पर हमले की योजना बना रहे तीन नक्सलियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अरवल जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट
गोह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार पर हमले की योजना बना रहे तीन नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस रिमांड पर लिया तो नक्सलीयो ने बताया कि गोह के पूर्व विधायक पर हमले के लिए रेकी कर रहे थे। पूर्व विधायक डा रणविजय कुमार के उपर हमला करने की योजना बनी थीं और इसके लिए रेकी कर रहे थे। उनके आने जाने से लेकर हर गतिविधियो पर निगरानी रख रहे थे।
आपको ज्ञात हो कि पूर्व विधायक डॉ रणविजय कुमार अपने क्षेत्र में चुनाव हारने के बावजूद भी काफी सक्रिय रहते हैं और अपने क्षेत्र के लोगों के सुख दुख में हमेशा शामिल रहते हैं। फिलहाल नक्सलियों को जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार किए गए नक्सली की पहचान बन्देया थाना क्षेत्र के ग्राम मलहद निवासी विनय रविदास, गोह थाना क्षेत्र के काजी बीघा निवासी सुभाष यादव उर्फ गौरव, वहीं तीसरा नक्सली दाऊदनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अरई निवासी सतेंद्र रविदास के रूप में हुई है।




















