[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
जहानाबादबिहारराज्य

स्कूल को दियों से जगमग कर बच्चों ने मनाई महर्षि विद्या पीठ में दीपावली 

जहानाबाद जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

जहानाबाद। दिवाली को लेकर महर्षि विद्या पीठ के बच्चों में एक अलग ही उत्साह मंगलवार को देखने को मिला। इस पर्व के नाम से ही बच्चों के दिलों में एक खुशियों देखने को मिल रही थी।

जहां नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने कोमल हाथों से मिट्टी के दियों को पहले सजाया संवारा, फिर पूरे विद्यालय को उस दियों से जगमग करते हुए दीवाली की खुशियों मनाई साथ ही साथ पूरा विद्यालय परिसर में रंगोली बना कर आकर्षक ढंग से सजाया और फुलझरिया भी छोड़े। क्योंकि यह पर्व सनातन धर्म में सबसे महत्वपूर्ण और प्रिय त्योहारों में से एक है।

इस मौके पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने सभी बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए उन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अभिभावक के निगरानी में रह कर ही यह पर्व मनाना चाहिए ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत ना हो सके।

वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने स्टूडेंट्स के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते हैं बल्कि स्टूडेंट्स को भारतीय संस्कृति की गहराई से अवगत कराते हैं।

उन्होंने दीपावली को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले पर्व के रूप में बताते हुए स्टूडेंट्स को सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समापन दीपावली की मंगल कामनाओं के साथ हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्य सोनाली शर्मा शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, निशि कुमारी, प्रिया कुमारी, रीमा शर्मा शिक्षक हिमांशू राज सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Check Also
Close