[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

DM-SP की दो टूक: डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, मुहर्रम को लेकर सख्त निर्देश जारीलखनऊ अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद जागा प्रशासन, कोचिंग और अस्पतालों की होगी कड़ी जांचपदभार ग्रहण करने के साथ ही एक्शन मोड में जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव मोतिहारीबिहार से यूपी तक पहुंची भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर की आग, इंसाफ के लिए सड़कों पर उतरा चंदौलीअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा झुमराज धाम बटिया में योग शिविर का हुआ आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीपीएम स्कूल, जहानाबाद में योग कार्यक्रम आयोजित13 साल से फरार 50 हजार का इनामी पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार, हिमाचल में छिपा ये था शातिरघोरदौड़ पोखर की जांच करने पहुंचीं एसडीओ मंगला कुमारी, ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने किया निरीक्षणचन्दौली पुलिस ने रचा कीर्तिमान: जिले के सभी 16 थानों को एक साथ मिला ISO सर्टिफिकेटसड़क सुरक्षा समिति की बैठक में गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित हुए दो राहवीर, सांसद राधामोहन सिंह ने किया सम्मानित
जहानाबादबिहारराज्य

अखिल विश्वगायत्री परिवार द्वारा हुआ 180वे रविवासरीय साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम

जहानाबाद जिला ब्यूरो बिरेंद्र चंद्रवंशी की रिपोर्ट 

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 180वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय परिसर में किया गया।

पौधरोपण कार्यक्रम के पावन अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद महताब आलम ने कहा कि हमारे जीवन की हर सॉंस वृक्षों के अनुदान की ऋणी है।हर मानव को अपनी सॉंसों का कर्ज चुकाने के लिये कम से कम पांच पौधे अनिवार्य रुप से लगाने चाहिए।

हमें जीवन में जीवित रहने के लिए जितनी आक्सीजन की आवश्यकता होती है वह न्यूनतम पांच पूर्ण विकसित वृक्षों द्वारा पूरी की जा सकती है। जिले को हरा-भरा बनाने के लिए गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा निःशुल्क साप्ताहिक पौधरोपण चलाया जाना अदभूत कार्यक्रम है।

जिले के सभी ऊर्जावान एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों से सादर अनुरोध है कि इस वृक्षारोपण कार्यक्रम से जुड़कर जिले को हरा-भरा बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

     इस अवसर पर गायत्री परिवार के रंगेश कुमार,कौशल कुमार, विनोद कुमार,प्रवीण कुमार, नागेंद्र कुमार,अभिषेक कुमार विद्यालय के शिक्षक आनंद कुमार,लवली कुमारी उपस्थित थे।

                  बचन देव कुमार

               जिला मीडिया प्रभारी

             गायत्री परिवार,जहानाबाद

            दिनांक:-10/11/2024

Check Also
Close