[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
पटनाबिहारराज्य

एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर सीएम ने दी बधाई

ब्यूरो रिपोर्ट बिरेंद्र चंद्रवंशी 

पटना, :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिये गौरव की बात है।

इस चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ खेलते हुये इस चैंपियनशिप में भाग ले रही सभी टीमों- मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और थाईलैंड को पराजित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की इस खिताबी जीत में भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

Check Also
Close