[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsपश्चिमी चम्पारणबिहार

पुरैनिया में हाथी ने पांच घरों को रौंदा, लोगों में दहशत

बेतिया मैनाटांड़ संवाददाता अक्षय कुमार आनंद की रिपोर्ट 

मैनाटाड़: मानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव में हाथी ने मंगलवार की अर्द्ध रात्रि पांच घरों को ध्वस्त कर दिया।

 जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात दो बजे जंगल से निकलकर आये हाथी ने राजेंद्र राय के घर को तहस-नहस कर दिया।

उसी में सो रही उनकी मां कुसमी देवी को पड़ोसी शिव महतो ने हो हल्ला करते हुये कुसुम देवी को घर से सुरक्षित निकाला। उसके बाद ग्रामीणों के हो हल्ला करने हाथी भागा।

लेकिन भागने के क्रम में हाथी ने पुरैनिया के ही रामप्रवेश महतो, दीपनारायण महतो, लाल बिहारी महतो और नरानयण गौरो के घरों को रौदते हुये पुरैनिया गांव से उत्तर गन्ना के खेत होते हुए जंगल की तरफ भाग गया ।

उसके बाद हाथी भागते हुये मानपुर बजार पहुंचकर दुकानदार राजेन्द्र साह और विंध्याचल पड़ित के दुकान के बगल में रखें नमक के बोरों को इधर उधर कर दिया।

हाथी उसके बाद जंगल से सटे जिंगना गांव पहुंच कर केले के फसल सहित रबी फसलों को रौंद डाला। लोगों के हो हल्ला पर हाथी जंगल की ओर भागा।

लोगों ने इस मामले की सूचना मानपुर वन कार्यालय को दिया।हाथी के इस तांडव से जंगल से सटे गांव चक्रसन , मानपुर,पुरैनिया,लौकर,जिंगना, जसौली आदि गांव के लोगो लोगों में काफी भय का आलम है। उधर फॉरेस्टर रूपा सिंहा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।

हाथियों को ट्रैक कर उसको जंगल की तरफ भेजने की कवायद शुरू कर दी गयी है। वन कर्मियों सहित पदाधिकारी भी हाथी को जंगल की तरफ भेजने का काम कर रहे है।

बहुत ही जल्द हाथी को जंगल की तरफ भेज दिया जायेगा। लोगों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गयी है।साथ ही कहीं भी हाथी दिखे तो उसे बिना किसी नुकसान के तुरंत वन कार्यालय को सूचना देने को कहा गया है।

वही जिनका भी हाथी से नुकसान हुआ है।वैसे लोग वन कार्यालय को आवेदन देंगे तो उन लोगों का जांच करते हुये मुआवजा दिया जायेगा।

Check Also
Close