[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsउत्‍तर प्रदेशदेशराज्य

महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट, सेक्टर 19 में कई टेंट जलकर हुए खाक, दमकल के साथ NDRF भी मौके पर मौजूद

 प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लगने की जानकारी सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में भीषण आग लगी गई. आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं.

बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया था, जिसके बाद आग आसपास के पूरे इलाके में फैल गई है. वहीं, आग की इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है.

अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेस गोरखपुर के कैंप में आग लगी है. कैंप में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है. ये आग इतनी भीषण है कि आसपास के पूरे इलाके में आसमान में काला धुआं छा गया है.

साथ ही दमकल की टीम ने आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया है. मौके पर दमकल की टीम के साथ NDRF और SDRF की भी टीमें मौजूद हैं. वहीं, इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है,

जिससे ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने ऊपर से रिकॉर्ड किया है. यूपी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र में सिलेंडर फटने की वजह से भीषण आग लग गई.

Check Also
Close