[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक का आयोजन

बिहार राज्य संवाददाता बीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

हाजीपुर: आज दिनांक 20.01.2025 को समस्तीपुर मंडल की ‘मंडल संसदीय समिति‘ की बैठक का आयोजन समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया । इस बैठक में समस्तीपुर मंडल क्षेत्राधिकार के माननीय सांसदगण उपस्थित थे ।

बैठक की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर जी द्वारा की गयी । सभी माननीय सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा गया ।

इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

माननीय केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राज भूषण चौधरी जी, माननीय सांसदगण श्री राजेश रंजन जी, श्री दिनेश चन्द्र यादव जी, डॉ संजय जायसवाल जी, श्री प्रदीप कुमार सिंह जी, श्रीमती वीणा देवी जी, श्री रामप्रीत मंडल जी, श्री गोपाल जी ठाकुर जी, श्रीमती लवली आनंद जी, श्री राजेश वर्मा जी, श्रीमती शांभवी जी, श्री देवेश चन्द्र ठाकुर जी, श्री मनोज कुमार झा जी, श्रीमती धर्मशीला गुप्ता जी एवं श्री सुनील कुमार जी उपस्थित थे ।

साथ ही माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, श्री नित्यानंद राय जी के प्रतिनिधि श्री तरुण कुमार जी, माननीय केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी के प्रतिनिधि श्री राजीव वर्मा जी, माननीय केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र दुबे जी के प्रतिनिधि श्री रणजीत कुमार चौबे जी,

माननीय सांसद श्री दिलेश्वर कामैत जी के प्रतिनिधि श्री भास्कर पाण्डेय, माननीय सांसद डॉ फैयाज़ अहमद जी के प्रतिनिधि श्री विष्णुदेव सिंह यादव तथा माननीय सांसद श्री संजय कुमार झा जी के प्रतिनिधि श्री हिमांशु शेखर उपस्थित थे ।

बैठक में माननीय सांसदगण ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिये।

माननीय सांसदगण द्वारा आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया गया । साथ ही बैठक में भविष्य की कार्य योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई ।

इसके पूर्व बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने माननीय सांसदगण एवं सांसद प्रतिनिधियों का स्वागत किया ।

महाप्रबन्धक ने अपने स्वागत संबोधन में कहा कि समस्तीपुर मंडल द्वारा यात्री सुविधा की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। महाप्रबंधक ने कहा कि पर्व त्योहार एवं अत्यंत व्यस्त सीजन पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करती रही है ।

बीते वर्ष समस्तीपुर मंडल द्वारा 60 जोड़ी विशेष रेल गाड़ियों का परिचालन किया गया जिनके द्वारा कुल 216 फेरे लगाए गए । मंडल द्वारा छठ पूजा के दौरान विशेष प्रबंध किए गए, जिसके तहत मंडल के विभिन्न स्टेशनों से लगभग 43 लाख यात्रियों ने यात्रा की।

माल ढुलाई में मंडल ने अब तक 240 रैक का लदान किया, जिससे 113.5 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित हुआ। मंडल में मेकेनाइज्ड लॉन्ड्री का निर्माण चार स्टेशनों पर पूरा हो चुका है तथा नरकटियागंज में वाशिंग पिट का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में 50 किलोवाट सोलर पावर उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 20 किलोवाट उत्पादन जल्द पूरा होगा ।

महाप्रबंधक ने कहा कि ललितग्राम और दरभंगा में बाईपास लाइन का निर्माण पूरा किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर और सहरसा स्टेशनों पर रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने की प्रक्रिया जारी है।

यात्री सुविधा में वृद्धि करते हुए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,169 करोड़ रुपए की लागत से समस्तीुपर मंडल के 23 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है।

महाप्रबन्धक ने माननीय सांसदों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुझाव हमें भविष्य में रेल विकास कार्यों की रूप-रेखा तय करने में काफी सहायक सिद्ध होगा ।

     (सरस्वती चन्द्र)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

Check Also
Close