[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

दिवाली की रात खेत में दफनाई गई 15 वर्षीय किशोरी की लाश, भाई गिरफ्तार; करीब 16 लोगों की संलिप्तता आई सामनेछठ पर्व को लेकर यात्रियों को उनके घर तक पंहुचाने को रेलवे है तत्पर।सहयोग पोर्टल पर लंबित शिकायतें बनीं कार्रवाई की वजहमाहपुर बारा में लक्ष्मी पूजा पर भंडारा कार्यक्रम आयोजितभदासी में लक्ष्मी पूजा एवं गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजनगोवर्धन पूजा पर कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखमहसनपुर में फिर चोरी की बड़ी वारदात, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने उड़ाए तीन लाख से अधिक के सामानकुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावक
Crime Newsबिहारराज्यवैशाली

मोटरसाइकिल एजेंसी में लगी भीषण आग,सैकड़ों बाइक जलकर हुआ खाक, आग बुझाने का प्रयास जारी

वैशाली संवाददाता प्रभंजन कुमार की रिपोर्ट 

बेलसर थाना क्षेत्र के बेलसर बाजार स्थित कावेरी हीरो एजेंसी में अचानक शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटे उठती आसपास स्थानीय लोगों की भिड़ इकट्ठा हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

बताया गया कि मंगलवार की शाम एजेंसी संचालक एजेंसी बंद कर चले गए। थोड़ी ही देर बाद एजेंसी से आग की ऊंची ऊंची लपटे निकलने लगी।

एजेंसी से आग की लपटे उठती देख आसपास स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस और एजेंसी संचालक को दी गई।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इस आग लगी की घटना में एजेंसी में रखा सारा बाइक जलकर खाक हो गया है।

बताया गया है कि इस आग लगी की घटना में एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

Check Also
Close