[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

रेलवे संघर्ष समिति बिहटा अरवल एवं औरंगाबाद का आज दिल्ली के जंतर मंतर पर होगा धरना प्रदर्शनडबल म*र्डर के मुख्य आरोपी पप्पू सिंह ने किया सरेंडरडीएम सीतामढ़ी ने पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर जताई नाराजगीजनसमस्याओं के तत्वरित समाधान को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम नए स्वरूप में आयोजितनरकटियागंज से पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन 4 ट्रेनें जाती है और आती 3 है…..मैट्रिक, इंटर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, दो जोड़ी मेमू ट्रेन का विभिन्न हॉल्ट पर एक मिनट का दिया गया ठहराव।बटिया पुलिस की बड़ी कामयाबी, वाहन चेकिंग के दौरान पिक अप वाहन जप्त, 486 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तारबरन कन्या उत्थान न्यास समिति द्वारा गया में कार्यक्रम आयोजित कर छह बेटियों को दी गई आर्थिक सहयोग, बतौर मुख्य अतिथि ओंकारनाथ बरनवाल हुए शामिलविभिन्न मांगों को लेकर तीन दिनो से लगातार चकाई में अनसन पर बैठे अनसन कारियों को पुर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने तुड़वाया अनसनएसपी स्वर्ण प्रभात ने दो दारोगा को किया सस्पेंड- कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप
Crime Newsपूर्वी चम्पारणबिहारराज्य

घूस की रकम कम लेने को तैयार नहीं थे दरोगा, इंस्पेक्टर का भी हिस्सा बताया, एसपी के आदेश पर निलंबित

मोतिहारी से संतोष राउत की रिपोर्ट

मोतिहारी में बिहार पुलिस के एक दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दारोगा एक महिला से केस में मदद करने के लिए दस हजार रुपए मांग रहे हैं।

मोतिहारी में जहां एक तरफ पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात जिले की पुलिसिंग को सुधारने में लगे हुए हैं, वहीं दूसरी तरफ जिले में कार्यरत कुछ पुलिसकर्मी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।

ताजा मामला जिले के पताही थाना का है, जहां कार्यरत दरोगा अखिलेश कुमार सिंह ने एक महिला से केस में मदद करने के लिए दस हजार रुपए मांगे थे। महिला कहती है कि वह केवल पांच हजार रुपए ही लेकर आई है।

इस पर दारोगा कहते हैं कि जो तय हुआ है, वही लगेगा, और वह महिला से पांच हजार रुपए ले लेते हैं। बाकी का तय रुपया लेकर आने की बात कहते हैं।

इतना ही नहीं, दारोगा वायरल वीडियो में यह भी कहते हैं कि “ये सब मेरा ही थोड़े है, इसमें इंस्पेक्टर साहब की राशि भी तय है।” जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे हैं।

इस संबंध में मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले की जांच एएसपी पकड़ीदयाल के द्वारा कराई गई है, जिसमें दारोगा अखिलेश सिंह के द्वारा पैसे लेने की पुष्टि हुई है।

इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है और पताही थानाध्यक्ष को थाने में दारोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

Check Also
Close