[wpdts-weekday-name] [wpdts-day]/ [wpdts-month]/ [wpdts-year] 

कुण्डवा चैनपुर में जुआ खेलते छह लोग गिरफ्तार, नकदी समेत जुआ खेलने की सामग्री बरामदशिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बच्चेडॉ. आर.के. सिन्हा के निधन से समाज और देश ने खोया दूरदर्शी अभिभावकअरवल: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया औचक एवं मासिक निरीक्षणमन्नत पब्लिक स्कूल में प्री-छठ एवं दीपावली उत्सव की धूम, निदेशिका प्रीति कुमारी ने शिक्षकों संग गाए छठ गीतअरवल में स्वर्णकार मनोज कुमार की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंपबाबा झुमराज धाम में पहली बार होगा पांच दिवसीय कार्तिक महोत्सव, 20 से 24 नवंबर तक सजेगा भव्य मेलाइनरवा बॉर्डर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 180.3 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन गिरफ्तार, तीन बाइक जब्तबेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक बनाए जाने पर सिंटू राज को मंत्री ने किया सम्मानितभारत से मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी में छिपाकर लाए जा रहे 30 लाख रुपये बरामद, गौर में 14.64 लाख नकद भी जब्त
पटनाबिहारराज्य

डॉ दिलीप जायसवाल की हुई पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी, बधाईयों का लगा तांता

संगठन की सेवा ही हमारा दायित्व:- डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

डॉ दिलीप जायसवाल की हुई पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी, बधाईयों का लगा तांता

संगठन की सेवा ही हमारा दायित्व:- डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफरनामे से संबंधित लघु वीडियो का हुआ प्रदर्शन

रिपोर्ट अरविंद वर्मा

पटना। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर बापू सभागार में हजारों हजार भाजपाइयों ने अपने अपने हाथ उठाकर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ दिलीप जायसवाल का समर्थन किया।

तदोपरांत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी मनोहर लाल खट्टर ने पुनः बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर डॉ दिलीप जायसवाल के निर्वाचन की घोषणा किए और नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बापू सभागार में जनसंघ से लेकर भाजपा तक की सफरनामे की विस्तृत जानकारी लघु वीडियो फ़िल्म प्रदर्शित कर दी गई।

भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बिहार ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों से डॉ दिलीप जायसवाल को निरंतर बधाईयां मिल रही है।

सूबे के विभिन्न जिले से पधारे भाजपाइयों ने विशेष वार्ता के दौरान इस मीडिया से कहा इस संगठन पर्व पर मिले नए अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में पुनः एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।

डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई देने वालों में प्रमुख थे बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिंहा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सह सांसद डॉ संजय जायसवाल, विधायक पवन जायसवाल आदि।

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने एक विशेष भेंट में इस मीडिया से कहा हम शुक्रगुजार हैं अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का जिसके बदौलत हम आने वाले विधान सभा चुनाव में 225 सीट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।

डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे की ओर बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा संगठन की सेवा ही हमारा दायित्व है।

संगठन में अनुशासित सिपाही की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जिसे आगे भी बरकरार रखना है। आगे उन्होंने कहा हमारी जिम्मेवारी है कि हमलोग आम जनता के हितार्थ जनोपयोगी कार्य करते रहें।

Check Also
Close